देवबंद में UGC के नए कानून के खिलाफ प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर): विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की नई नीतियों और प्रस्तावित कानून को लेकर देवबंद में असंतोष देखने को मिला। मंगलवार को सवर्ण समाज से जुड़े लोगों ने श्री मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर, देवीकुंड से विरोध रैली निकालते हुए देवबंद उपजिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि UGC का नया कानून उच्च शिक्षा व्यवस्था में संतुलन को बिगाड़ सकता है और इससे विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच वैचारिक टकराव की स्थिति बन सकती है। उनका कहना था कि यह नीति छात्रों के व्यापक हितों के अनुरूप नहीं है और इससे शिक्षा संस्थानों में अविश्वास का माहौल पैदा होने की आशंका है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों में आक्रोश

रैली में शामिल लोगों ने नारेबाजी करते हुए मांग की कि प्रस्तावित कानून को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शिक्षा का उद्देश्य समाज को जोड़ना होना चाहिए, न कि अलग-अलग वर्गों के बीच दूरी बढ़ाना। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी आपत्तियों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  NOIDA PANCHAYAT-भंगेला चेक पोस्ट पर पुलिस से भिड़ गये किसान

प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। रैली को कई स्थानों पर नियंत्रित करने और मार्ग व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए गए ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने देवबंद के उपजिलाधिकारी युवराज सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में सवर्ण समाज के व पंडित रोहित कौशिक, एडवोकेट ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह, मांगेराम त्यागी, अनिल प्रमुख, अभिषेक त्यागी, समस्त सवर्ण समाज उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच की एक बैठक मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई।

Also Read This

हिंदुत्व के मुद्दों पर मंथन, शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान की बैठक में मंदिर इकोसिस्टम पर जोर

राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने एक डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी दी

Read More »

दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

नईदिल्ली। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने

Read More »

बदायूं डबल मर्डर: ‘कातिल’ की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

बदायूं- बदायूं डबल मर्डर केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सीओ भी हटा दिए गए हैं। एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर कहा कि साजिश के हर पहलू की जांच होगी। बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को प्लांट में फायरिंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं,

Read More »

भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति और भजनों से गूंजा सनातन धर्म सभा भवन

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्ती

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर बच्चों को खेलकूद की गतिविधि में सम्मिलित करने के लिए यह फन टूर आयोजित किया

Read More »