शहर के समग्र विकास के लिए विभागों ने बनाई संयुक्त रणनीति

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में एमडीएम सभाकक्ष में हुई बैठक, विभागीय समन्वय बनाने पर फोकस

मुजफ्फरनगर। शहर के समग्र विकास और सौन्दर्यकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में एमडीए सभाकक्ष में सोमवार को अंतर विभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाएं साझा कर शहरी ढांचे को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में संयुक्त रणनीति तैयार की।
एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शहर में विकास कार्यों को गति देने और सौन्दर्यकरण योजनाओं को अमल में लाने के लिए आपसी समन्वय बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में एक अंतर विभागीय समन्वय मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में एमडीए की उपाध्यक्ष कविता मीणा ने भविष्य की शहरी विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विभागों से कहा कि एमडीए द्वारा प्रस्तावित निर्माण कार्य जैसे सड़क और नाला निर्माण, चौराहों का सौन्दर्यकरण, गेटवे निर्माण, पथ प्रकाश व्यवस्था, विद्युत सुधार, डिवाइडर निर्माण और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एक साझा रोडमैप तैयार किया जाए। इस बैठक में नगरपालिका, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, बिजली विभाग, उद्योग, सिंचाई, पुलिस विभाग और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा इंजीनियर भी मौजूद रहे। बैठक में शहर की आवश्यकताओं के अनुसार प्राथमिकता तय करने, विभिन्न परियोजनाओं को आपस में जोड़ने और एकीकृत रूप से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
महावीर चौक संवारेगा एमडीए, पालिका को मिला सरकूलर रोड
नगरपालिका परिषद की ईओ डॉ. सिंह ने बताया कि नगरीय विकास एवं सौन्दर्यकरण कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए हैं ताकि योजनाओं को त्वरित गति से लागू किया जा सके। बैठक में तय हुआ कि महावीर चौक का सौन्दर्यकरण एमडीए द्वारा कराया जाएगा, जबकि सरकुलर रोड पर रैलिंग व पाथवे का काम नगरपालिका संभालेगी। इसी क्रम में झांसी की रानी पार्क को नया स्वरूप देने, उसे राउंड शेप में विकसित करने, सड़क चौड़ीकरण और बोर्ड फंड से अन्य विकास कार्यों को कराने की तैयारी पर भी चर्चा हुई।
इसके अतिरिक्त लद्दावाला क्षेत्र में बंद कराए गए बड़े डलावघर के स्थान पर पार्किंग, दुकानों या वेंडिंग जोन के साथ ही मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की योजना को साझा किया गया। यह पार्किंग टाउन हॉल और पीस लाइब्रेरी में विकसित करने का विकल्प भी बैठक में रखा गया। यहां अतिक्रमण मुक्त शहर की दिशा में दोपहिया वाहनों की मल्टीलेवल पार्किंग या वेंडिंग जोन बनाने की योजना को भी प्राथमिकता दी गई है। बैठक में सभी विभागों ने अपने प्रस्ताव पेश कर यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि आने वाले समय में शहर का विकास योजनाबद्ध, समन्वित और सौन्दर्यपरक हो, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और शहर आधुनिक स्वरूप की ओर आगे बढ़े।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  शादी समारोह में जयमाला के दौरान बारात घर से लाखों के जेवरात चोरीसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »