डीजे बजाने को लेकर हुआ विवादः युवती को दी रेप करने की धमकी

कपूरगढ़ में बैंकट से लौटते डीजे संचालक को बारातियों ने घेर कर पीटा, बच्चे भी हुए घायल, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में डीजे बजाने को लेकर दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। मंसूरपुर में जहां एक युवती को रेप करने की धमकी देते हुए दहशत में डालने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज हुआ, वहीं कपूरगढ़ में बैंकट से लौट रहे डीजे संचालक और उसके बच्चों को बरातियों ने घेरकर पीट दिया। दोनों ताज़ा घटनाओं ने लोगों में रोष और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने दोनों प्रकरणों में शिकायत प्राप्त होने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही पकड़े जायेंगे।
मन्सूरपुर निवासी एक युवती ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस से शिकायत की है कि 29 नवम्बर को घर में उसकी बहन की शादी का समारोह चल रहा था। इसी के चलते घर के बाहर ही डीजे लगवाकर बजाया जा रहा था। इस पर पीड़ित युवती और अन्य परिजन तथा परिवार की महिलाएं डांस कर रही थी। आरोप है कि इसी बीच वहीं रहने वाला परवेज पुत्र लियाकत आया और डीजे बजाने को लेकर गाली गलौच तथा अभद्रता करने लगा। विरोध किया तो आरोपी युवक द्वारा पीड़िता के साथ हाथापाई की गई और अन्य महिलाओं को भी पीटा। सिर के बाल पकड़कर खींचे और सीने पर हाथ मारे तथा चोट पहुंचाई। युवती का आरोप है कि परवेज ने धमकी दी कि घर से बाहर निकलोगे तो रेप करेगा। युवती ने कहा कि वो कॉलेज की छात्रा है और शिक्षा के लिए कॉलेज आती जाती है, ऐसे में भय है कि आरोपी परवेज उसके साथ कुछ अनहोनी न कर दे। मन्सूरपुर थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी करा ली जायेगी।
दूसरी और जनपद शामली के झिंझाना कस्बा के मौहल्ला माजरा निवासी डीजे संचालक लोकेश पुत्र पीतम सिंह ने थाना भौराकलां में तहरीर देते हुए पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वह शादी ब्याह में डीजे बजाने का काम करता है। वह ग्राम दुल्हैरा में रमेश कुमार के लड़के की शादी समारोह में डीजे बजाने के लिए आया था। उसके साथ उसके बच्चे भी थे। डीजे का कार्य पूर्ण होने पर वो अपने बच्चों और सामान के साथ वापस घर के लिए रवाना हो गया था। यहां पर बारात कपूरगढ़ गांव से आई हुई थी। जब वह कपूरगढ़ गांव के पास पहुंचे तो बारात में आये पांच युवकों रोहित पुत्र कंवरपाल सिंह, नीटू पुत्र सोहनपाल, लीलू पुत्र कृष्णपाल, आदित्य पुत्र सम्मी और अंकित पुत्र लख्मी सिंह निवासीगण दुल्हैरा ने उसकी गाड़ी को जबरन रुकवाया और उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि जब बच्चों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसमें डीजे संचालक और उसके बच्चे घायल हो गये। राहगीरों ने उनको बचाया तो हमलावर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, श्रद्धा और अनुशासन का अद्भुत संगम

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »