मुजफ्फरनगर शहर में जाम को लेकर डीएम सख्त, मेरठ की बसों पर प्रतिबंध

वहलना चौक से होगा बसों का संचालन, रात्रि में छूट, महावीर चौक पर बसों का ठहराव पूर्णतः बंद

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर में लंबे समय से जारी भीषण जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। आमजन की परेशानियों और संभ्रांत नागरिकों से प्राप्त सुझावों को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इन फैसलों से शहर की यातायात प्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

शहर में यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा नागरिकों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर में आए दिन लगने वाले भीषण जाम की स्थिति पर बिंदुवार चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में प्रवेश करने वाली रोडवेज बसों के अनियंत्रित संचालन पर अंकुश लगाया जाएगा। निर्णयों के अनुसार बैठक में तय किया गया कि मेरठ के भैंसाली डिपो से मुजफ्फरनगर के लिए संचालित होने वाली रोडवेज बसें प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक बहलना चौक से संचालित होंगी। रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक ही बसों को शहर क्षेत्र में प्रवेश एवं संचालन की अनुमति होगी। यह व्यवस्था दिन के व्यस्त समय में शहर के मुख्य चौराहों पर यातायात दबाव कम करने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  संस्कृति और साहित्य का अद्भुत संगम बना नुमाइश मैदान का ट्रेड फेयर

बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रोडवेज बसें महावीर चौक एवं जीआईसी मैदान तक न तो कोई सवारी उतारेंगी और न ही बैठाएंगी। सभी बसों को जानसठ पुल के नीचे निर्धारित एवं उपयुक्त स्थान पर ही यात्रियों को उतारने और बैठाने के निर्देश दिए गए हैं, बशर्ते कि मार्ग अवरुद्ध न हो। बैठक में यह भी अपेक्षा व्यक्त की गई कि सभी बस चालक एवं संबंधित विभाग पूर्ण सहयोग प्रदान करें, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके। प्रशासन का संकल्प जन सामान्य की सुरक्षा है। इन निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन से शहरवासियों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आवश्यकता पड़ने पर आगे भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, क्षेत्राधिकारी यातायात रविंद्र प्रताप सिंह, नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, सहायक रोडवेज प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा तथा यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार पुलिस से मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल

Also Read This

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »

बलदेव मथुरा में टीबी जागरूकता अभियान, मुफ्त जांच पर जोर

मथुरा। बलदेव मथुरा में 24-02-2026 को टीबी जागरूकता अभियान बलदेव चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव में आयोजित इस अभियान में मेडिकल छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को क्षय रोग के प्रति सचेत किया। अभियान का उद्देश्य समय रहते जांच और उपचार को बढ़ावा देना रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव के अधीक्षक एवं जिला क्षय रोग अधिकारी मथुरा के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बरोली स्थित डी एस पेरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग और फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के आठ ठेकों में नहीं आई कोई निविदानुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने टीबी के प्रमुख लक्षण समझाए।

Read More »