सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

नोएडा- वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। फेज 2 में कर्मचारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पथराव किया। फरीदाबाद, पलवल में भी कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने नोएडा के सेक्टर 58 की कंपनी में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, ‘नोएडा में आंदोलन करने वाले सभी लोगों से मैं अपील करूंगा कि वे प्रदेश में ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे कानून व्यवस्था में कोई बाधा पैदा होती है। प्रदेश ने विकास की दिशा में कदम आगे बढ़ाए हैं। एमएसएमई, उद्योग, रोजगार की बात हो, हर दिशा में प्रदेश आगे बढ़ा है। मैं आंदोलनकारी लोगों से कहूंगा कि किसी के बहकावे में ना आएं। सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने में आगे बढ़ेगी।” उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण और एडीजी (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से नोएडा के हालात पर नजर रख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? कहीं पाचन की गड़बड़ी तो नहीं है इसकी वजह
Share This Article