द दून वैली पब्लिक स्कूल में पराक्रम दिवस व बसंत पंचमी समारोह

द दून वैली पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस और भारतीय प्रकृति पर्व बसंत पंचमी का आयोजन भव्य और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और उल्लास से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन श्री राजकिशोर गुप्ता, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती तनुज कपिल एवं श्री हरदीप सिंह, क्वालिटी डायरेक्टर श्री नरेन्द्र देव शर्मा और श्रीमती अर्चना शर्मा द्वारा माँ सरस्वती और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रोलिंग मिल के समीप स्कैप गोदाम में लगी आग से अफरातफरी

कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों ने नेताजी के जीवन, उनके साहसिक व्यक्तित्व और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अतुलनीय योगदान पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए जोशीले नारों और देशभक्ति गीत “हम करें राष्ट्र आराधन” ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से गुंजायमान कर दिया।

इसी क्रम में बसंत पंचमी का पर्व भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पीले परिधानों में सजे छात्र-छात्राएं बसंत ऋतु की स्वर्णिम छटा को साकार करते प्रतीत हुए। गीत, नृत्य, कविताओं और लघु कथाओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने बसंत ऋतु की सुंदरता और प्रकृति के नवजीवन को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-ओएस के कार्यभार से पारूल कार्यमुक्त, टीएस नरेश शिवालिया से भी छिना प्रभार

प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा ने अपने संबोधन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रेरणादायी विचारों, अटूट देशभक्ति और दृढ़ संकल्प पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नेताजी का नेतृत्व और समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

वहीं, विद्यालय के चेयरमैन श्री राजकिशोर गुप्ता ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे ज्ञान, बुद्धि और सृजनशीलता का प्रतीक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को माँ सरस्वती के आशीर्वाद के साथ जीवन में सफलता प्राप्त करने और देश व समाज के विकास में योगदान देने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने छात्रों को नेताजी की तरह दृढ़ निश्चयी और राष्ट्र के प्रति समर्पित बनने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मेरठ दौरा से शहर का सौंदर्यीकरण

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 9 के शौर्य और शैलीन ने कुशलतापूर्वक किया।

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »

मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

प्रयागराज: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शव को रसोईघर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। काफी देर तक बच्चे के न दिखने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की। पूछने पर मां कुछ बोल भी नहीं रही थी। रात में करीब 10 बजे उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल की। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी

Read More »

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »