मुजफ्फरनगर-श्री हरिवृन्दावन सिटी में घर-घर कूड़ा संग्रहण सेवा होगी शुरू

नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सेवा प्रदाता कंपनी को तत्काल समाधान के दिए सख्त निर्देश, प्राइवेट रेहडा सफाई कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश

मुजफ्फरनगर। शहर की आवासीय कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच श्री हरिवृन्दावन सिटी और सुरेन्द्र नगर में अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सेवा शीघ्र प्रारम्भ की जाएगी। नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शिकायत का तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित सेवा प्रदाता कंपनी को तत्काल प्रभाव से सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं तथा अभी तक सेवा शुरू नहीं किए जाने के लिए की गई लापरवाही पर नाराजगी भी जताई है।
रविवार प्रातः श्री हरिवृन्दावन सिटी सोसायटी के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने पटेलनगर पहुंचकर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप से उनके पटेलनगर स्थित आवास पर पहुंचकर भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कॉलोनी में समुचित सफाई व्यवस्था न होने तथा घर-घर कूड़ा संग्रहण सेवा शुरू न होने की समस्या से अवगत कराया। क्षेत्रवासियों ने भाजपा नेता गौरव स्वरूप से भी मुलाकात कर सफाई प्रबंधन दुरुस्त कराने की मांग की। लोगों ने कहा कि नियमित कूड़ा उठान न होने से कई समस्या बनी हुई हैं। अभी तक वहां पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की सेवा शुरू नहीं हो पाई है।
लोगों की शिकायत पर शहर में सफाई कार्य देख रही सेवा प्रदाता कंपनी जेएस एनवायरो प्रा. लि. के परियोजना प्रबंधक नीतेश चौधरी को तत्काल बुलाकर पालिकाध्यक्ष ने श्री हरिवृन्दावन सिटी, सुरेन्द्र नगर तथा ऐसे सभी क्षेत्रों में, जहां अब तक सेवा प्रारम्भ नहीं हो सकी है, तत्काल कूड़ा संग्रहण और अन्य सफाई व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने कार्य में ढिलाई पर असंतोष व्यक्त किया और स्पष्ट कहा कि सम्पूर्ण पालिका क्षेत्र में हर घर से कूड़ा कलेक्शन की सेवा उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
परियोजना प्रबंधक नीतेश चौधरी ने बताया कि पूर्व में सेवा प्रारम्भ करने का प्रयास किया गया था, किन्तु दोनों कॉलोनियों में कुछ लोगों द्वारा विरोध किया गया। साथ ही प्राइवेट रेहडा सफाई कर्मी पहले से कूड़ा एकत्र कर रहे हैं, जिसके कारण सेवा संचालन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। इस पर पालिकाध्यक्ष ने ऐसे प्राइवेट सफाई कर्मियों को हटवाने तथा अनावश्यक विरोध करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई (कानूनी कार्यवाही) करने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने निर्देशित किया कि जिन वार्डों का क्षेत्रफल बड़ा है, वहां दो सुपरवाइजर तथा तीन कूड़ा वाहन लगाए जाएं। प्रत्येक वार्ड में कम से कम एक सुपरवाइजर की नियुक्ति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही डलावघरों से प्रतिदिन नियमानुसार कूड़े का निस्तारण कराने के आदेश भी दिए गए, ताकि शहर में स्वच्छता व्यवस्था सुचारु बनी रहे। इस दौरान श्री हरिवृन्दावन सिटी सोसायटी की अध्यक्ष सुनिता दहिया, देवेन्द्र दहिया, रश्मि मिश्रा, भीम सिंह, मनोज गुप्ता, दीपा गुप्ता, संगीता वत्स, शुभम गोयल, मनीष शर्मा, नरेश बंसल, योगेन्द्र चौधरी और बबीता चौधरी आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसानों के आक्रोश के सामने नहीं टिक पाई पुलिस की नाकाबंदी

Also Read This

महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रेलवे रोड स्थित शिवमूर्ति पर हुआ जलाभिषेक

खतौली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। रेलवे रोड स्थित शिवमूर्ति पर सुबह से ही शिवभक्तों और माता-बहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।भोर होते ही मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा। इसे भी पढ़ें:  जब मरीज ज़मीन पर, और बेड पर कुत्ते…गोंडा मेडिकल कॉलेज में मरीजों से पहले कुत्तों को बेडश्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक करते रहे। कई श्रद्धालु व्रत रखकर मंदिर पहुंचे और पूरे श्रद्धाभाव से आरती

Read More »

शेखपुरा क्षेत्र में खुला नाला बना खतरा, मंदिर से लौटते समय व्यक्ति 7 फीट गहरे नाले में गिरा

खतौली शेखपुरा क्षेत्र में सफेदा रोड पर स्थित खुले नाले ने एक बार फिर हादसे को जन्म दे दिया। सोमवार तड़के सुबह करीब 5 बजे पूजा कर लौट रहे एक व्यक्ति अंधेरे के कारण नाले में गिर पड़े। करीब एक घंटे तक नाले में फंसे रहने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार, क्षेत्र निवासी व्यक्ति सुबह वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर वापस अपने घर लौट रहे थे। सफेदा रोड पर हलवाई की दुकान के बराबर में शुगर मिल से निकलने वाले पानी का एक नाला खुला पड़ा है। अंधेरा होने के कारण उन्हें नाला दिखाई नहीं दिया और पैर फिसलते ही वह लगभग 7

Read More »

बड़ा सियासी झटका! नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल, 15,758 समर्थकों संग अखिलेश के साथ

पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मुस्लिम समाज के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में उन्हें औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई। नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ 15,758 समर्थकों ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें बड़ी संख्या बसपा पृष्ठभूमि के कार्यकर्ताओं की बताई जा रही है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिजली विभाग का फरमान, सुबह 6 बजे धो लो कपड़े, कर लो प्रेस, नहीं तो….सपा में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन ने कहा कि वह पार्टी में सबसे जूनियर हैं और सभी नेता उनके वरिष्ठ हैं। उन्होंने अखिलेश यादव की

Read More »