Home » Muzaffarnagar » दहेज उत्पीड़न-सास ने श्मशान ले जाकर तांत्रिक को सौंपा, पति ने मुंह में किया पेशाब

दहेज उत्पीड़न-सास ने श्मशान ले जाकर तांत्रिक को सौंपा, पति ने मुंह में किया पेशाब

महिला की शिकायत पर खतौली पुलिस ने पति और सास सहित पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

मुजफ्फरनगर। दहेज के दानव ने एक और विवाहिता की जिंदगी को नरक बना डाला। जिले के एक गांव की पीड़िता ने अपने ससुराल पक्ष पर हैवानियत की सारी हदें पार करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का कहना है कि उसे न सिर्फ मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी गईं, बल्कि एक बार सास उसे श्मशान घाट ले जाकर तांत्रिक के हवाले कर आई। पति ने क्रूरता की पराकाष्ठा करते हुए उसके मुंह में पेशाब तक कर डाला। आरोप है कि अत्याचार की इंतेहा तब हो गई जब मासूम बच्ची समेत उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खतौली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें महिला ने बताया कि करीब साढ़े चार साल पहले उसके पिता ने उसका विवाह हिन्दू रीति रिवाजों के साथ करीब 35 लाख रुपये खर्च करते हुए मेरठ जनपद के एक कस्बे में किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही महिला के पति, सास, ननद और चचिया व ममेरा ससुर कम दहेज लाने का ताना देते हुए उत्पीड़न करने लगे थे। सभी ने मिलकर दहेज की मांग की और पूरी नहीं होने पर समय समय पर मारपीट करते हुए तीन बार घर से निकाल दिया।
महिला का कहना है कि उसके पिता ने घर बसाने के लिए 6.40 लाख रुपये उसे पति को दिये। इसके कुछ दिन बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के छूछक की रस्म में ससुराल वालों ने उसके पिता से 4 लाख रुपये की ओर मांग कर डाली। इस पर उसके पिता ने एक लाख नकद और सोने व चांदी की 22 चीजें छूछक में उसके ससुराल वालों को भेंट स्वरूप दी। इसके बाद भी दहेज के रूप में अतिरिक्त रुपये की मांग की जाती रही और उसको मारपीट कर बच्ची सहित घर से निकाल दिया। महिला अपने मायके में आकर रहने लगी। कई बार पति और अन्य ससुराल वालों को पिता ने उसको ले जाने के लिए कहा, लेकिन साफ इंकार कर दिया गया। दिसम्बर 2024 में महिला का अपने ससुराल वालों के साथ एक कानूनी समझौता भी हुआ और उसको पति अपने साथ ससुराल ले गया।
महिला का आरोप है कि इसके बाद पति और अन्य ससुराल वालों ने उसके खिलाफ गंदी साजिश रचनी शुरू कर दी। उसको एक युवक से फोन कराकर उसके साथ नाम जोड़ते हुए बदनाम करने का प्रयास किया तो वहीं उसकी सास उसे मेरठ जनपद के ही एक गांव के श्मशान घाट में रात्रि करीब 12 बजे ले गई और तांत्रिक को सौंपकर तंत्र क्रिया करवाई गई। पति ने उसको प्रताड़ित करते हुए मंुह में पेशाब कर अपमानित किया। फोन चलाने पर भी पाबंदी लगा दी और आये दिन मारपीट की जाने लगी। उसको फिर से ससुराल वालों ने बच्ची के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। समाज की उसके ससुराल में पंचायत हुई तो पति और सास आदि ने उसको ले जाने से साफ इंकार कर दिया। महिला की शिकायत पर खतौली पुलिस ने पति और सास सहित पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली विधायक ने ग्राम पंचायत पाल में राजकीय इंटर कॉलेज निर्माण की उठाई मांग

Also Read This

पप्पू यादव के नोटों से बढ़ा चुनावी तापमान, बाढ़ पीड़ितों में बांटा पैसा, दर्ज हुई रिपोर्ट

वैशाली। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो चुकी है, लेकिन इसी बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव वैशाली जिले के गनियारी गांव पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और 2000 से 3000 रुपये तक की नकद सहायता बांटी। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने आधिकारिक घोषणा कर दी है। पहले चरण में 6 अक्टूबर को मतदान होना है। इसी चरण में वैशाली जिले की आठ विधानसभा सीटों पर भी 6 अक्टूबर को वोटिंग होगी। चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत के तहत शुक्रवार से नामांकन दाखिल होना शुरू हो जाएगा। इसी बीच चुनावी माहौल के बीच पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव

Read More »

ट्रंप रह गए खाली हाथ… वेनेजुएला की विपक्षी नेता मचाडो को मिला शांति का नोबेल

नई दिल्ली- इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार का एलान हो गया है। मरिया कोरिना मचाडो को यह सम्मान मिला है। इसी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस पुरस्कार से चूक गए हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार शुक्रवार, 10 अक्तूबर को वेनेजुएला की मुख्य विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को प्रदान किया गयाए जो फिलहाल छिपकर रह रही हैं। आयरन लेडी के नाम से भी मशहूर मचाडो का नाम टाइम पत्रिका की 2025 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगोंश् की सूची में शामिल है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-ट्रैक्टर चालक को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, मौत

Read More »