लड़की को डराया, फिर बहकाया, परिजनों को खिला दिया नशीला पदार्थ, उसके बाद…..

जेवर-पैसा लेकर भगाने का था प्लान, कई की हालत हुई गंभीर, पडौसियों ने अस्पताल पहुंचाया, लड़की को बदनाम करने की धमकी देकर डराया।

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा जानसठ में इंसानियत को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने लड़की को बहकाकर न सिर्फ उसके परिजनों को नशीला पदार्थ खिलवा दिया, बल्कि आधी रात को घर से नकदी व जेवर लेकर फरार होने की साजिश भी रची। घटना में कई परिजनों की हालत गंभीर हो गई, जिन्हें मोहल्लेवासियों ने समय रहते अस्पताल पहुंचाया। इनमें लड़की की नानी की हालत अभी भी गंभीर बनी है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी उमेर और उसके पांच सगे भाइयों सहित छह आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा जानसठ के मौहल्ला करीमुल्लापट्टी निवासी कमर जहां ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वो विधवा महिला है। उनकी 19 वर्षीय पुत्री को मोहल्ले का ही युवक उमेर पुत्र जुल्फकार काफी समय से परेशान कर रहा था। उसको छेड़ता और अश्लीलता करता रहता। विरोध करने पर वह गाली-गलौच करता, झगड़े पर उतारू हो जाता और जान से मारने की धमकी देता। महिला ने बताया कि 27 अगस्त की रात को उमेर ने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर नशीला पदार्थ दिया और कहा कि यह रात के खाने में अपने परिजनों को खिला दे। साथ ही, घर के सारे जेवरात और नकदी इकट्ठा कर आधी रात को घर के बाहर मिलना और उमेर ने उसके साथ फरार हो जाने का दबाव बनाते हुए पूरी योजना में लड़की को शामिल कर लिया। इसके लिए उसको बदनाम करने की धमकी देकर डराया।
महिला का कहना है कि लड़की ने डर और दबाव में आकर वैसा ही किया। नशीला भोजन करने के बाद पूरा परिवार बेहोश हो गया। कई की हालत बिगड़ गई। सुबह मोहल्लेवासियों ने बेहोशी की हालत में परिजनों को पाया और तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की बुजुर्ग मां की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उन्हें खतौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी जब होश में आए परिवारवालों को हुई, तो उन्होंने बेटी से पूछताछ की। लड़की ने रोते हुए सारी बात बताई कि उमेर ने उसे धमकाया था कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी, तो वह उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इससे लड़की भयभीत हो गई और उसने उसकी बात मान ली। कमर जहाँ का आरोप है कि उमेर के अलावा उसके पांच सगे भाई नौमान, फारूख, गुल्लू, सलमान और काला भी इस साजिश में शामिल हैं। इन सभी ने धमकी दी कि जो तुझसे बन पड़े कर ले, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। कोतवाली जानसठ में उमेर और उसके पांच भाइयों सहित सभी छह आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, पीड़ित परिवार अभी भी डरा-सहमा है और उन्हें अपनी जान-माल की सुरक्षा की चिंता सता रही है। प्रभारी निरीक्षक, जानसठ ने बताया कि मामला गंभीर है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर कार्यवाही होगी।

इसे भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय किसान सम्मेलन में लहराया भाकियू का हर अंगोछा

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  BABA KA BIRTHDAY-हारे को सहारा देने स्वर्ण रथ पर सवार होकर आ रहे श्याम बाबाआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें

Read More »