ईडी की छापेमारी: 210 करोड़ की फॉरेक्स ठगी में लविश चौधरी के तीन साथियों के घरों पर एक्शन

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक बड़े फॉरेक्स घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नरा गांव में छापेमारी की। यह कार्रवाई फॉरेक्स ठग लविश चौधरी से जुड़े तीन सहयोगियों के घरों पर की गई।

सुबह से शुरू हुई इस तलाशी में ईडी टीम के साथ पैरामिलिट्री बल के जवान भी मौजूद थे। जांच के दौरान अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में नकदी, बैंक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड जब्त किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अफसरों की अनदेखी से नाराज किसानों ने घेरा विकास भवन

210 करोड़ की फॉरेक्स ठगी का आरोपी लविश चौधरी दुबई में फरार

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के घासीपुरा गांव निवासी लविश चौधरी पर कई फर्जी फॉरेक्स कंपनियों के माध्यम से लगभग 210 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है।

वह निवेशकों को ऊंचे रिटर्न का लालच देकर हजारों लोगों से रकम ऐंठ चुका है। फिलहाल लविश विदेश में, दुबई में छिपा हुआ बताया जा रहा है। उसके खिलाफ इंटरपोल द्वारा लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें:  लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के एक्शन अनूप सिंह हटाए गए, अंकुश सिंह की नई तैनाती

पहले भी फ्रीज हुई थी 170 करोड़ की संपत्ति

ईडी ने इससे पहले दिल्ली, नोएडा और रोहतक में लविश चौधरी के ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 170 करोड़ रुपये की संपत्तियां फ्रीज की थीं।

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी QFX समेत 13 संदिग्ध ऑनलाइन फॉरेक्स प्लेटफॉर्म को ब्लैकलिस्ट किया है। फिलहाल एजेंसी लविश के करीब 25 अन्य एजेंटों की गतिविधियों की निगरानी कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एक दिन की एसडीएम बनकर छात्रा नित्या ने संभाली तहसील

मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच जारी

यह पूरी कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की जा रही है। ईडी अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों का फॉरेंसिक विश्लेषण किया जाएगा, ताकि ठगी की पूरी चैन और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Also Read This

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप के किसी भी हत्यारे को नहीं बख्शा जायेगा, कानून देगा सख्त सजाः कपिल देवलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन

Read More »

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »