मुजफ्फरनगर-खाद्य तेल रिपैकिंग यूनिट पर छापा, 30 टीन तेल को सील किया

एम.के. इंडस्ट्रीज वहलना से 30 टिन तेल बरामद, होता है रिपैकिंग का काम, कारोबारी की अभिरक्षा में दिया तेल, साफ-सफाई के निर्देश जारी

मुजफ्फरनगर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार संचालित होली पर्व विशेष अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, मुजफ्फरनगर की टीम ने रविवार को वहलना स्थित एक खाद्य तेल रिपैकिंग यूनिट पर कार्रवाई की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भू-माफियाओं का आतंकः जमीन के रास्ते की सफाई कर रहे दो लोगों पर हमला

सहायक आयुक्त (खाद्य) श्रीमती अर्चना धीरान के नेतृत्व में टीम ने एम.के. इंडस्ट्रीज, वहलना में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एफबीओ श्री नितिन मित्तल की इकाई से संदेह के आधार पर रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल ‘कोहलू ब्रांड’ का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। अधिकारियों के अनुसार मौके पर उपलब्ध शेष 30 टिन, जिनमें लगभग 448 लीटर तेल था और जिनकी अनुमानित कीमत करीब 68,544 रुपये आंकी गई, को कारोबारी की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया है।
कार्रवाई के दौरान टीम ने खाद्य कारोबारकर्ता को प्रतिष्ठान में साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए जनपद में मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद में रिश्वतखोरी की हदें पार: निवाड़ी थाने का SHO ₹50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Also Read This

मुरादाबाद नवीन मंडी समिति छापेमारी से हड़कंप

मुरादाबाद नवीन मंडी समिति छापेमारी में फूड विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना बैच नंबर और एक्सपायरी डेट के खजूर की बिक्री का मामला उजागर किया। रमजान माह में खजूर की बढ़ती मांग के बीच खाद्य मानकों की अनदेखी सामने आने से मंडी में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान कई पैकेट नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए। मेराज फ्रूट्स पर छापा, गंभीर अनियमितताएं मिलीं छापेमारी के दौरान ‘मेराज फ्रूट्स’ नामक प्रतिष्ठान पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण में सामने आया कि बेचे जा रहे खजूर के पैकेटों पर न तो बैच नंबर अंकित था और न ही एक्सपायरी डेट दर्ज थी। खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत इसे गंभीर

Read More »

दिल्ली मेरठ नमो भारत कॉरिडोर से बदलेगी यात्रा

दिल्ली मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित कर दिया। शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर उन्होंने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह 82 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और शहरी परिवहन को नई मजबूती देगा। प्रधानमंत्री के मेरठ पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उनका स्वागत किया। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर-भोली-भाली महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाशदिल्ली मेरठ नमो भारत कॉरिडोर से एनसीआर को नई रफ्तार प्रधानमंत्री ने आरआरटीएस के शेष खंडों का भी

Read More »

श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मामला: 18 याचिकाओं पर बहस

श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई । भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग आज अपना जवाब अदालत में दाखिल करेगा। इसके बाद रिपोर्ट पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो सकती है। वर्तमान में हाईकोर्ट में हिंदू पक्ष की 18 याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है। इन याचिकाओं में शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने और भूमि पर कब्जा देने की मांग की गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मामला में एएसआई की भूमिका इससे पहले 30 जनवरी को जस्टिस अविनाश सक्सेना की अदालत में करीब तीन घंटे तक सुनवाई चली थी। उस दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय

Read More »

बार काउंसिल नियमों में बदलाव पर युवा अधिवक्ताओं का सवाल

बार काउंसिल नियमों में बदलाव की मांग उत्तर प्रदेश की बार एसोसिएशनों में वार्षिक चुनाव से पहले तेज हो गई है। खतौली तहसील में विधि व्यवसाय कर रहे युवा अधिवक्ता अभिषेक गोयल ने अध्यक्ष और महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर चुनाव लड़ने के लिए उम्र और लंबे अनुभव की अनिवार्य शर्त को अलोकतांत्रिक बताया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नेतृत्व का आधार कार्य करने की क्षमता और संकल्प होना चाहिए, न कि केवल अनुभव के वर्ष। बार काउंसिल नियमों में बदलाव पर अभिषेक गोयल का तर्क अभिषेक गोयल के अनुसार, देशभर में युवा वकील लंबे समय से वरिष्ठता के नाम पर थोपे जा रहे आयु और अनुभव के नियमों

Read More »