एटा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: दवा कारोबारी के माता-पिता, पत्नी और बेटी की सिर कुचलकर हत्या

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार को दिनदहाड़े एक ही परिवार के चार सदस्यों की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। हमलावरों ने दवा कारोबारी के बुजुर्ग माता-पिता के साथ उसकी पत्नी और बेटी को सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद घर में खून से सनी इंटरलॉकिंग ईंट बरामद हुई, जिससे वार किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

यह वारदात कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला प्रेमी इलाके में हुई। मृतकों की पहचान गंगा सिंह (75), उनकी पत्नी श्यामा देवी (70), बहू रत्ना देवी (45) और पोती ज्योति (20) के रूप में हुई है। दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर गंगा सिंह चारपाई पर मृत पाए गए, जबकि फर्स्ट फ्लोर के एक कमरे में तीन महिलाओं के शव मिले। रत्ना देवी बेड पर थीं, वहीं श्यामा देवी और ज्योति फर्श पर पड़ी थीं।

इसे भी पढ़ें:  डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 90.05 पर, निवेशक चिंतित

पुलिस के पहुंचने पर श्यामा देवी में हल्की हरकत देखी गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सभी के सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस को संदेह है कि हमले में धारदार हथियार का भी इस्तेमाल हुआ है, हालांकि लूटपाट के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

इसे भी पढ़ें:  AJAB-GAJAB--एक ही परिवार में ब्याहली गई तीनों बहनों ने पतियों कर दिया केस

बताया गया कि घटना के समय घर में यही चार लोग मौजूद थे। दवा कारोबारी कमल सिंह दोपहर करीब एक बजे खाना खाने घर आए थे, उस वक्त सब सामान्य था। खाना खाकर वह मेडिकल स्टोर और फिर बाजार चले गए। दोपहर करीब दो बजे उनका बेटा स्कूल से लौटा। घर में पंखा चलते देख उसे अजीब लगा। आवाज देने पर जवाब न मिलने पर वह अंदर गया, जहां का दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर पड़ोसी जुटे, तब हत्याकांड का खुलासा हुआ।

पांच साल के देवांश ने बताया कि सुबह वह स्कूल गया था और घर में बाबा, मम्मी, दीदी और दादी थे। छुट्टी के बाद लौटकर ऊपर के कमरे में गया तो कोई जवाब नहीं मिला। पंखे की आवाज सुनकर अंदर देखा, जहां दादी और दीदी फर्श पर और मम्मी बेड पर पड़ी थीं। नीचे बाबा चारपाई पर थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बदला जायेगा नगर पालिका कन्या विद्यालय का नाम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इलाके को सील कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। इस सामूहिक हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Also Read This

पमनावली बिजली लाइन हादसा से मचा हड़कंप, टीनशेड में लगी आग

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र में पमनावली बिजली लाइन हादसा उस समय हो गया जब पमनावली बिजलीघर के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर मकानों पर गिर गया। तार गिरते ही करंट फैल गया और आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति या पशु को नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना व्यापारी बिजेन्दर सैनी, नरेश सैनी, कृष्णपाल सैनी और विनोद सैनी के मकानों के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार बिजेन्दर सैनी के मकान के टीनशेड पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटकर गिर गई। तार से करंट उतरने के कारण टीनशेड में बंधे पशु घबराकर रंभाने

Read More »

कक्षा 9 गणित नया सिलेबस 2026-27 से लागू, कई अध्याय हटे

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा 9 गणित नया सिलेबस का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। यह संशोधित पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 से लागू किया जाएगा। नए पाठ्यक्रम में गणित को अधिक व्यावहारिक, तर्क आधारित और वास्तविक जीवन से जुड़ा बनाने पर जोर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब अरिथमेटिक प्रोग्रेशन (एपी) और ज्योमेट्रिक प्रोग्रेशन (जीपी) जैसे उन्नत विषयों को भी कक्षा 9 में शामिल किया गया है। कक्षा 9 गणित नया सिलेबस में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पहले जो विषय कक्षा 10 और 11 में पढ़ाए जाते थे, उन्हें अब कक्षा 9 में शामिल किया गया है। नए पाठ्यक्रम में जोड़े गए प्रमुख विषय: अरिथमेटिक प्रोग्रेशन, ज्योमेट्रिक

Read More »

नमाज में व्यस्त थे परिजन, घर में घुसकर बेटी को उठा ले गया चीता

पिता ने पुलिस से शिकायत कर की युवती की बरामदगी की मांग, कार में बैठाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में परिजन नमाज में व्यस्त थे, नमाज के दौरान घर में चीता घुसा और परिवार की युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गया। मस्जिद से लौटे पिता तो युवती के अपहरण का पता चला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ककरौली थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में

Read More »

भारत में तेल भंडार पर्याप्त, पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह गलत

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान पर अमेरिका तथा इस्राइल के हमलों के बीच देश में ईंधन की कमी को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं। इसी बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत में तेल भंडार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार के अनुसार देश के पास 25 करोड़ बैरल (करीब 4,000 करोड़ लीटर) कच्चा तेल और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का संयुक्त भंडार मौजूद है, जो देश की जरूरतों को लगभग 7 से 8 सप्ताह यानी 50 से 60 दिन तक पूरा कर सकता है। इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-मिथलेश पाल का

Read More »