डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 90.05 पर, निवेशक चिंतित

रुपया आज यानी 3 दिसंबर को डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। बाजार खुलते ही रुपया 9 पैसे गिरकर 90.05 पर ओपन हुआ। इससे पहले यह 89.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 2025 में अब तक रुपया 5.16% कमजोर हो चुका है। 1 जनवरी को इसकी वैल्यू 85.70 रुपये प्रति डॉलर थी, जो अब 90 रुपये के पार निकल गई है।

रुपये में लगातार गिरावट का सीधा असर इम्पोर्ट पर पड़ेगा। भारत के लिए विदेशी वस्तुएं, कच्चा माल और ईंधन महंगे होंगे। विदेश में पढ़ने या घूमने जाने वालों के लिए भी खर्च बढ़ जाएगा। उदाहरण के तौर पर, पहले जब डॉलर 50 रुपये का था, तब छात्रों को 1 डॉलर के लिए 50 रुपये खर्च करने पड़ते थे। अब वही डॉलर खरीदने के लिए 90.05 रुपये देने होंगे। इससे फीस से लेकर रहने-खाने तक हर खर्च बढ़ जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, केजरीवाल को लेकर तीखा वार

रुपये पर दबाव की एक बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाना है। विशेषज्ञों के अनुसार इससे भारत की GDP ग्रोथ 60-80 बेसिस पॉइंट तक गिर सकती है और फिस्कल डेफिसिट बढ़ सकता है। निर्यात कम होने से विदेशी मुद्रा की आमद भी घटती है, जिससे रुपये पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  कर्नाटक: यादगीर स्कूल की छात्रा ने शौचालय में जन्म दिया बच्चे को, जांच शुरू

जुलाई 2025 से अब तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय बाजारों से 1.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बिकवाली की है। यह बिकवाली डॉलर में कन्वर्ट होती है, जिससे बाजार में डॉलर की मांग बढ़ती है और रुपये की कीमत नीचे आती है। इसके अलावा तेल कंपनियां, सोना आयातक और अन्य बड़े आयातक हेजिंग के लिए बड़े पैमाने पर डॉलर खरीद रहे हैं। टैरिफ और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते डॉलर की जमा खोरी बढ़ने से भी रुपया दबाव में है।

इसे भी पढ़ें:  PUNJAB FLOOD-सांसद चंदन चौहान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 2.30 लाख

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का पलटवार: “गैरजिम्मेदाराना बयानों को न करें तवज्जो”जानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »