ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई अंगीठी दम घुटने से बेटा-बेटी की माैत, मां.बाप अस्पताल में भर्ती

मुरादाबाद- कांठ में दम घुटने से भाई बहन की माैत हो गई। तीसरे की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुरादाबाद जिले के छजलैट गांव में सर्दी से बचाव के लिए जलाई गई अंगीठी दो मासूमों के लिए काल बन गई। बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे परिवार के दो बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई जबकि तीसरे बच्चे समेत माता.पिता की हालत बिगड़ गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया।
रमपुरा गांव निवासी जावेद उर्फ पप्पू (35) की मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर छजलैट के पास पेट्रोल पंप के समीप चाय की कैंटीन है। घर कैंटीन से कुछ दूरी पर ही है। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे जावेद पत्नी शाहिस्ता (32) और तीन बच्चों शिफान (6)ए आहिल (4) और आयरा (3) के साथ कमरे में अंगीठी जलाकर सो गया, रात में अंगीठी से निकली जहरीली गैस के कारण कमरे में घुटन बढ़ती चली गई। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे तक जब परिवार के लोग नहीं जागे तो बराबर के कमरे में सो रहे भतीजे आमिर खान और साले सलाउद्दीन ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर बाद जावेद ने किसी तरह दरवाजा खोलाए वह भी बेहोशी की हालत में था। अंदर पत्नी और तीनों बच्चे अचेत पड़े थे। शोर मचने पर आसपास के लोग पहुंचे और सभी को तुरंत छजलैट के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने आहिल और आयरा को मृत घोषित कर दिया। बड़े बेटे शिफानए जावेद और शाहिस्ता को उपचार के बाद होश आया। उनकी हालत में सुधार है। सूचना पर एएसपी अभिनव द्विवेदी और छजलैट पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा और गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने लिखित में देकर दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव उन्हें साैंप दिए गए।

इसे भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमजी पब्लिक स्कूल में रक्तदान शिविर

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  चिलकाना में किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप, फसल काटने की शिकायत लेकर

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहराूदन हाईवे पर कैमरे चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तारवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहराूदन हाईवे पर कैमरे चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तारपुरकाजी कस्बे

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »