मवेशी को बचाने के प्रयास में पति-पत्नी समेत चार की मौत, मासूम घायल

चित्तौड़गढ़ –  चित्तौड़गढ़ जिले में उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन पर नरधारी के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चित्तौड़गढ़ जिले में उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन पर भादसोड़ा थाना क्षेत्र के नरधारी गांव के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पति-पत्नी सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की ओर आ रही एक कार नरधारी गांव के पास अचानक सड़क पर आए मवेशी को बचाने के प्रयास में असंतुलित हो गई। कार डिवाइडर कूदते हुए दूसरी लेन में चली गई, जहां सामने से आ रहे एक ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

इसे भी पढ़ें:  ढाबा बना रणभूमि: खाने पर विवाद, युवक की पीटकर हत्या, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

भदेसर पुलिस उप अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रात करीब दो बजे हादसे की सूचना भादसोड़ा थाने पर मिली। सूचना पर थानाधिकारी महेंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। कार में चार से पांच लोग सवार थे, जिन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ भिजवाया गया। इनमें से कुछ की मौके पर ही मौत हो गई थी।  हादसे में चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर स्थित सिंधी कॉलोनी निवासी रिंकेश नानवानी (46) पुत्र राजकुमार नानवानी, उनकी पत्नी सुहानी नानवानी (44), रजनी नानवानी (60) पत्नी मनोज नानवानी तथा इंदौर निवासी रिश्तेदार हीरानंद (74) की मौत हो गई। सभी शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए हैं, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। कार में सवार रिंकेश का आठ वर्षीय पुत्र वैभव हादसे में घायल हो गया, जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रेलर को जब्त कर लिया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों की रिपोर्ट पर नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर जांच की जाएगी। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक परिवार उदयपुर एक विवाह समारोह में शामिल होकर चित्तौड़गढ़ लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

इसे भी पढ़ें:  फ्रांस में बवाल... प्रदर्शनकारियों-पुलिस में झड़प, आगजनी, 200 गिरफ्तार

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  किसका पता… किसका वोट? एक ही घर से 42 मतदाता गायबसूचना मिलने पर फुलास

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  सर्वखाप पंचायत पर गठवाला के धर्मेन्द्र की ‘अंताक्षरी’ से खलबलीवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  ढाबा बना रणभूमि: खाने पर विवाद, युवक की पीटकर हत्या,

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »