अंतरराष्ट्रीय किसान सम्मेलन में लहराया भाकियू का हर अंगोछा

श्रीलंका से स्वदेश लौटा भाकियू का प्रतिनिधिमंडल, विश्व मंच पर राकेश टिकैत ने उठाई किसान हितों की आवाज

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्रीलंका के कैंडी शहर में आयोजित दस दिवसीय अंतरराष्ट्रीय किसान सम्मेलन से स्वदेश लौट आया है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने किया। इस मंच पर राकेश टिकैत ने किसानों के वैश्विक मुद्दों को उठाते हुए भारतीय किसानों की समस्याओं की जड़ पंूजीवाद की नीति को बताया। सम्मेलन में दुनियाभर से 140 देशों के किसान संगठनों, सामाजिक आंदोलनों और समूहों ने भाग लिया। इसमें भूमिहीन श्रमिकों, मछुआरों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं और प्रवासी श्रमिकों तक की आवाज गूंजी। सम्मेलन का मुख्य केंद्र बिंदु खाद्य संप्रभुता, किसान अधिकार और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा था।
सम्मेलन के अंतिम दिन चौ. राकेश टिकैत ने श्रीलंका शासन-प्रशासन और विभिन्न देशों से आए सहयोगी प्रतिनिधियों को किसान यूनियन का हरा पटका यानि अंगौछा पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन केवल विचार-विमर्श नहीं बल्कि किसान समुदाय की वैश्विक एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का आयोजन नयेलेनी संस्था द्वारा किया गया। यह नयेलेनी का तीसरा वैश्विक सम्मेलन रहा। इसमें पारित कैंडी घोषणा 2025 पारित किया गया, इस घोषणा पत्र में पूंजीवाद और साम्राज्यवाद को सबसे बड़ा संकट बताते हुए कहा गया कि भूमि, जल, बीज और संसाधनों का निजीकरण किसानों के अस्तित्व पर सीधा हमला है। घोषणा में जलवायु संकट, युद्ध, दमन और विस्थापन जैसी चुनौतियों को गंभीर खतरे के रूप में चिन्हित किया गया। साथ ही कॉर्पाेरेट मीडिया और तकनीक को दमनकारी औजार करार दिया गया।

राकेश टिकैत ने बताया कि पारित घोषणापत्र में जाति, नस्ल, वर्ग और लिंग भेदभाव का अंत, नारीवादी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा, युवाओं की नेतृत्वकारी भूमिका सुनिश्चित करना, स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा की रक्षा, संसाधनों पर कब्जे के खिलाफ अभियान रहे तो वहीं वैश्विक एकजुटता का संदेश प्रमुख रूप से किसानों के लिए दिया गया। भाकियू प्रतिनिधिमंडल में चौ. राकेश टिकैत के अलावा राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, प्रदेश महासचिव व नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना, प्रदेश महासचिव अशोक घटायन, एनसीआर युवा विंग अध्यक्ष मोन्टू चौधरी, अंशिता बालियान, धर्मवीर सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  छपार टोल हत्याकांडः थाना प्रभारी लाइन हाजिर, चौकी प्रभारी को भी हटाया

Also Read This

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »

न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध 

नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की उस पाठ्यपुस्तक के पुनर्मुद्रण और डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का संदर्भ दिया गया था। न्यायालय ने प्रचलन में मौजूद किताबों की प्रतियों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया और इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह एनसीईआरटी के निदेशक और उन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी जहां यह किताब पहुंची है। उन्हें अपने परिसर में मौजूद किताब की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त कर

Read More »

देश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन सबसे बड़ा अपराध : राहुल

दिल्ली-  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में भारतीय जनता पार्टी के शासन में शांतिपूर्ण विरोध करना सबसे बड़ा अपराध बना गया है। श्री गांधी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को ऐसी दिशा में धकेला जा रहा है, जहां असहमति को देशद्रोह और सवाल पूछने को साज़िश बताया जाता है। श्री गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यदि कोई नागरिक संवैधानिक तरीके से सत्ता के खिलाफ आवाज़ उठाता है, तो उसके हिस्से में लाठीचार्ज, मुकदमे और जेल ही आते हैं। उन्होंने विभिन्न आंदोलनों का हवाला देते हुए कहा कि

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रूरकी रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। इसे भी पढ़ें:  10 शातिर जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 11 मोबाइल, 5 वाहन बरामदरोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में

Read More »

चंद्रशेखर आजाद की नजर हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 पर

मेरठ | 26 फरवरी 2026 — हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल दिखाई दे रही है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के इस सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने पश्चिमी यूपी के राजनीतिक समीकरणों को केंद्र में ला दिया है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों ने संकेत दिए हैं कि 2027 का मुकाबला यहां दिलचस्प हो सकता है। चंद्रशेखर आजाद वर्तमान में बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट से सांसद हैं। चर्चा है कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी जन्मभूमि सहारनपुर या कर्मभूमि

Read More »

रामराज बाजार हत्या कांड: पत्नी विवाद में सरेआम गोलियां

रामराज बाजार हत्या कांड ने मेरठ जनपद को दहला दिया। बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज मुख्य बाजार में बुधवार दोपहर प्रदीप धीमान ने सरेआम सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा (28) को कमर और कनपटी समेत चार गोलियां मार दीं। वारदात के बाद आरोपी ने वीडियो बनाकर जुर्म कबूल किया और पुलिसकर्मियों को भी धमकी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है। पत्नी विवाद बना हत्या की वजह पुलिस के अनुसार, डेढ़ साल पहले सुनील, प्रदीप धीमान की पत्नी को अपने साथ ले गया था। दोनों पिछले डेढ़ साल से साथ रह रहे थे और कोर्ट मैरिज की

Read More »