संस्कृति और साहित्य का अद्भुत संगम बना नुमाइश मैदान का ट्रेड फेयर

मंत्री अनिल कुमार ने किया विधिवत उद्घाटन, कवि सम्मेलन में हरिओम पंवार की उपस्थिति बनी आकर्षण का केंद्र

मुजफ्फरनगर। शहर के ऐतिहासिक नुमाइश ग्राउंड में शनिवार को ट्रेड फेयर 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के मंत्री अनिल कुमार ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ भी किया। उनके साथ मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद एवं सपा महासचिव हरेन्द्र मलिक, मीरापुर विधायक मिथलेश पाल, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  तिरंगे के साथ श्रीलंका में गूंजी भारतीय किसानों की आवाज

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर नगरवासियों और व्यापार जगत के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंच पर आयोजित कवि सम्मेलन में देशभर से आए कवियों ने अपनी सुंदर और प्रेरणादायक कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। विशेष रूप से देश के सुप्रसिद्ध कवि हरिओम पंवार की उपस्थिति और उनकी ओजस्वी कविता-पाठ ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ा दिया। श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से कवियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में व्यापार, संस्कृति और साहित्यकृतीनों का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हैं। यह न केवल आर्थिक प्रगति का माध्यम हैं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि के प्रतीक भी हैं। मेला आयोजक सुधीर अहलावत सिखेडा ने बताया कि ट्रेड फेयर में प्रदेश भर से आए विभिन्न उद्योगों, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी। मेले में मनोरंजन, खाद्य स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष व्यवस्था की गई है। यह मेला सात नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  वर्षों से लंबित अशोका मार्केट की गली नंबर 4 का निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में हुआ काम प्रारंभ

Also Read This

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में 5 करोड़ टैक्स बकाया, सरकारी दफ्तर बने बड़े बकायेदार

मुजफ्फरनगर नगर पालिका टैक्स बकाया 5 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। एसएसपी कार्यालय पर 96 लाख और मंडी समिति पर 3.65 करोड़ रुपये लंबित हैं। ईओ प्रज्ञा सिंह ने सख्ती दिखाते हुए राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोक दिया है।

Read More »

लोहियानगर मस्जिद मारपीट: लड्डू विवाद बना हिंसा

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में स्थित हापुड़ रोड की एक मस्जिद में सोमवार रात तरावीह की नमाज के बाद लोहियानगर मस्जिद मारपीट की घटना सामने आई। लड्डू बांटने के मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लोहियानगर मस्जिद मारपीट की जड़ में लड्डू बांटने का विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तरावीह में कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में लड्डू बांटे जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। मामूली बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने एक नमाजी को

Read More »

सेना का कुत्ता टायसन ने किश्तवाड़ में ढेर किए 3 आतंकी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छतरू जंगल इलाके में सेना का कुत्ता टायसन ने अदम्य साहस दिखाते हुए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ट्रैक करने में निर्णायक भूमिका निभाई। गोली लगने के बावजूद टायसन पीछे नहीं हटा और ऑपरेशन त्राशी-I को सफल बनाने में अहम साबित हुआ। रविवार, 22 फरवरी, 2026 को मिले खुफिया इनपुट के आधार पर आर्मी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने छतरू क्षेत्र के एक धोक पर कार्रवाई की, जहां बड़े आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना थी। जैसे ही स्पेशल फोर्स अंदर पहुंची, सेना का कुत्ता टायसन, जो भारतीय सेना की 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज का एलीट जर्मन शेफर्ड और के-9 ट्रूपर है, को

Read More »

मुजफ्फरनगर में विकास भवन कर्मचारी धरना, कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को विकास भवन कर्मचारी धरना ने प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी। विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार के खिलाफ परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिशासी अभियंता द्वारा एक कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार और अमर्यादित टिप्पणी की गई, जिससे पूरे कार्यालय में रोष का माहौल है। एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार, हाल ही में एक कर्मचारी के साथ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इस घटना के बाद कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पहले भी उच्च अधिकारियों

Read More »

यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू, शाम 6 बजे के बाद रोक

चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू की जाएगी। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शाम छह बजे के बाद पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों का संचालन नहीं होगा। सुरक्षा, स्वास्थ्य और पशु क्रूरता रोकने को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इस नई व्यवस्था के तहत यात्रा रूट पर चलने वाले घोड़ा-खच्चरों की निगरानी कड़ी की जाएगी और अतिरिक्त बोझ डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। डीएम प्रशांत आर्य ने जिला पंचायत और पशु पालन विभाग को संयुक्त रूप से एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। दोनों विभाग जल्द ही यमुनोत्री पैदल मार्ग का निरीक्षण करेंगे।विशेष रूप से पशु क्रूरता को रोकने के लिए कड़े

Read More »

पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से 6 कोर्ट खाली

पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से मंगलवार दोपहर राज्य की छह जिला अदालतों में अफरा-तफरी मच गई। ई-मेल के जरिए बम प्लांट होने की सूचना मिलते ही अदालतों को तत्काल खाली कराया गया और न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ। दोपहर 2 बजे तक चली तलाशी में कहीं भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। कोलकाता के सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट, बैंकशॉल कोर्ट सहित हुगली जिले के चिनसुराह, पश्चिम बर्दवान के आसनसोल व दुर्गापुर और मुर्शिदाबाद के बेरहामपुर अदालतों को यह धमकी मिली थी। धमकी मिलते ही पुलिस ने स्निफर डॉग्स, बम डिस्पोजल स्क्वाड और विशेष सुरक्षा टीमों को मौके पर भेजा। सभी अदालत परिसरों की सघन जांच की गई। तलाशी के

Read More »