मुजफ्फरनगर में फर्जी कारोबारः सरकार को लगाया 20 करोड़ का फटका

जांच में कई कंपनियों में सामने आया फर्जी बिलिंग पर खरीद-फरोख्त का मामला, जीएसटी विभाग के निशाने पर आये दर्जनों कारोबारी

मुजफ्फरनगर। फर्जी कंपनी बनाकर हवा में ही कारोबार किया गया। खरीद और फरोख्त के फर्जी बिल लगाकर चार फर्जी कंपनियों के कारोबारियों ने सरकार को ही करीब 20 करोड़ रुपये का फटका लगा दिया। ये कारोबार दिखाते हुए इन दोनों कारोबारियों ने जीएसटी विभाग से आईटीसी क्लेम किया और धोखाधड़ी करते हुए इस रकम को हड़प लिया। जब आईटीसी क्लेम करने वाली इन बोगस कंपनियों की विभाग ने धरातल पर जांच पड़ताल की तो कारोबारी गतिवधियों के नाम पर कुछ नहीं मिला और फर्जी कारोबार के सहारे सरकार का पैसा हड़पने के मामले में दोनों कंपनियों के प्रोपराइटरों के खिलाफ जीएसटी विभाग द्वारा एफआईआर कराई गई है।
मुजफ्फरनगर में जीएसटी चोरी का एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। यहां पर बोगस कंपनियों के सहारे अरबों रुपये का खेल सामने आ चुका है। बोगस फर्म बनाकर माल की खरीद-फरोख्त किए बिना ही जीएसटी रिफंड हड़पने वालों के खिलाफ चल रही जांच में लगातार कार्यवाही हो रही है। राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) की विशेष जांच शाखा (एसआईबी) मुजफ्फरनगर यूनिट की ओर से कई कंपनियों के खिलाफ फर्जीवाडा करते हुए सरकारी धन हड़प करने के मामले में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।
नई मंडी कोतवाली में राज्य वस्तु एवं सेवाकर विभाग के एसआईबी के उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला ने शाकिर पुत्र मौ. नफीस निवासी कस्साबान बुढ़ाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मनोज शुक्ला ने अपनी तहरीर में बताया कि आरोपी शाकिर ने गांव बझेडी में किरायानामा और व्यापार स्थल के बैनामे की प्रति के साथ जीएसटी नम्बर प्राप्त करने के लिए वेस्ट एण्ड स्क्रैप की खरीद एवं फरोख्त का कारोबार घोषित करते हुए आवेदन किया था। शाकिर को उनकी कंपनी इन्नोवेशन रिसाइकिलिंग कंपनी के नाम पर 28 फरवरी 2024 को जीएसटी पंजीकरण जारी कर दिया गया। इसके बाद शाकिर ने अपनी इस कंपनी के सहारे यूपी और इससे बाहर दूसरे प्रदेशों की कंपनियों के साथ कारोबार को दर्शाया और बिना माल की खरीद और फरोख्त किये ही शाकिर ने अपनी कंपनी इन्नोवेशन रिसाइकिलिंग के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए क्लेम्ड आईटीसी रुपये 21.27 लाख आईजीएसटी के रूप में और वित्तीय वर्ष 2024-25 में 662.60 लाख रुपये आईजीएसटी के रूप में अपनी बोगस आउटवर्ड सप्लाई के सापेक्ष समायोजित करा लिये। शाकिर ने दो वित्तीय वर्ष में जीएसटी विभाग को फर्जी कारोबार दर्शाकर सरकार को 683.87 लाख रुपये हड़प लिये। मनोज शुक्ला ने बताया कि कंपनी की गठित टीम द्वारा जांच की गई तो धरातल पर कोई भी व्यापारिक गतिविधियां नहीं पाई गई। केवल जीएसटी चोरी और राजस्व क्षति के लिए कंपनी के सहारे फर्जी खरीद बिलों पर बोगस आईटीसी अर्जित कर पैसा हड़पा गया है।
जीएसटी एसआईबी यूनिट के सहायक आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर शहर के मौहल्ला केवलपुरी निवासी सलीम पुत्र शफीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। योगेन्द्र सिंह ने अपनी तहरीर में बताया कि सलीम ने प्लास्टिक स्क्रैप की खरीद और बिक्री का कारोबार प्रदर्षित करते हुए किरायानामा व बिजली का बिल सहित अन्य प्रपत्र के सहारे विभाग में जीएसटी पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। सलीम को उनकी कंपनी सनाईज एंटरप्राइजेज रुड़की रोड के नाम जीएसटी पंजीकरण 31 जनवरी 2024 को जारी कर दिया गया था। 27 अपै्रल को जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर कंपनी की व्यापारिक गतिविधियों की जांच की, लेकिन सभी कुछ फर्जी पाया गया। योगेन्द्र सिंह के अनुसार सलीम की कंपनी सनराईज एंटरप्राइजेज रुड़की रोड के द्वारा किसी भी माल की कोई वास्तविक खरीद नहीं पाई गई। खरीद के फर्जी बिलों के सहारे जीएसटी चोरी और आईटीसी क्लेम्ड कर राजस्व क्षति पहुंचाने का काम किया गया। इसमें सलीम ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में अपनी फर्जी कंपनी के यूपी और बाहरी प्रदेशों के विभिन्न जनपदों से कई कंपनियों के खरीद के फर्जी बिल लगाकर 222.68 लाख रुपये आईटीसी के रूप में समायोजित कराया गया। इसमें सलीम ने आईजीएसटी के रूप में 167.15 लाख, सीजीएसटी के रूप में 27.76 लाख और एसजीएसटी के रूप में 27.76 लाख रुपये का गोलमाल किया।
खालापार थाने में राज्य कर अधिकारी कविंद्र सिंह ने सदर तहसील के गांव वाजिदपुर खुर्द निवासी आशीष सैनी पुत्र मनीष सैनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि आरोपी ने 2024 में शिवा ट्रेडिंग कंपनी के लिए जीएसटी पंजीकरण लिया था। गोदाम एवं कंपनी का कार्यालय अजमतनगर, थाना खालापार में एक किराए के मकान पर दिखाया गया। पंजीकरण में नगर पालिका के टैक्स की रसीद, किरायानामा लगाया गया। आरोपी ने सिंह ट्रेडर्स, एजे मैन पावर सर्विस, मधु एंरप्राइजेज, कुमार सर्विस, सपना ट्रेडर्स, बालाजी एंटरप्राइजेज और पीके एंरप्राइजेज से खरीदारी दिखाई। इनमें एक भी फर्म की मौके पर व्यापारिक गतिविधियां नहीं मिली। अवैध रूप से वित्तीय वर्ष 2024-25 में क्लेम्ड आईटीसी के रूप में 6.79 करोड़ रुपये हड़प लिये गये। वहीं, नई मंडी थाने में एसआइबी के उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला ने रैदासपुरी निवासी सलमान पुत्र मोहम्मद दिलशाद के खिलाफ क्लीन इंडिया नाम से बोगस फर्म बनाकर आइटीसी हड़पने के लिए फर्जी कारोबार दिखाया गया। मौके पर माल नहीं मिला था, लेकिन ई-वेबिल बनाकर आईटीसी पासऑन किया गया। आरोपी ने लगभग 2.80 करोड़ रुपये हड़प लिये। इन सभी मामलों में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसजीएसटी की एसआईबी यूनिट के उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी मामलों में विभाग की ओर से पुलिस को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  58 गांवों से दूर हुई टीबी की बीमारी, डीएम ने प्रधानों को किया सम्मानित

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में दशलक्षण पर्व के छठे दिन सुगंध दशमी का भव्य आयोजनउनका कहना है कि

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  58 गांवों से दूर हुई टीबी की बीमारी, डीएम ने प्रधानों को किया सम्मानितग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां

Read More »