भाजपा समर्थित पांच प्रत्याशी सहकारी ग्राम विकास बैंक के डेलीगेट पद पर निर्विरोध निर्वाचित

नामांकन जांच में विपक्षी प्रत्याशियों के फार्म निरस्त होने से जीत हुई तय, जानसठ व खतौली में समर्थकों का हंगामा, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड, जनपद मुजफ्फरनगर में डेलीगेट पदों के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित पांच प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। निर्वाचन प्रक्रिया में विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच के दौरान खामियां पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए, जिसके बाद सभी पांच पदों पर भाजपा खेमे का कब्जा पक्का हो गया।
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने निर्विरोध चुने गए प्रतिनिधियोंकृअंजु त्यागी (चरथावल), पूर्व चेयरमैन बृजेश रस्तौगी (जानसठ), प्रमोद राठी (सदर), विनोद सैनी (बुढ़ाना) और ऋषिपाल भाटी (खतौली)कृको बधाई देते हुए कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि सहकारिता के मूल्यों को मजबूत करते हुए किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी प्रतिनिधि समाज के अंतिम छोर तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
चुनाव प्रक्रिया के तहत 20 जनवरी को नामांकन दाखिल किए गए थे। 21 जनवरी को हुई जांच में विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन में गंभीर त्रुटियां पाए जाने पर उन्हें निरस्त कर दिया गया। जबकि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 22 जनवरी थी और मतदान 27 जनवरी को प्रस्तावित था। जिले में बैंक की कुल आठ शाखाएं हैं, जिनमें से प्रत्येक से एक-एक प्रतिनिधि का चयन किया जाना है। नामांकन निरस्त होने के बाद जानसठ और खतौली में विपक्षी खेमे ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। जाट महासभा के ब्रजवीर सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और भाजपा नेताओं पर तानाशाही जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की। निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही जिले में डेलीगेट पदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत तय हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  900 दंगे, कर्फ्यू और गुंडा टैक्स से निवेश तक: CM योगी ने गिनाए यूपी के बदले हालात

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »

मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

प्रयागराज: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शव को रसोईघर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। काफी देर तक बच्चे के न दिखने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की। पूछने पर मां कुछ बोल भी नहीं रही थी। रात में करीब 10 बजे उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल की। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी

Read More »

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »