मवेशी को बचाने के प्रयास में पति-पत्नी समेत चार की मौत, मासूम घायल

चित्तौड़गढ़ –  चित्तौड़गढ़ जिले में उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन पर नरधारी के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चित्तौड़गढ़ जिले में उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन पर भादसोड़ा थाना क्षेत्र के नरधारी गांव के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पति-पत्नी सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की ओर आ रही एक कार नरधारी गांव के पास अचानक सड़क पर आए मवेशी को बचाने के प्रयास में असंतुलित हो गई। कार डिवाइडर कूदते हुए दूसरी लेन में चली गई, जहां सामने से आ रहे एक ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

इसे भी पढ़ें:  जूते और कपड़ों पर जीएसटी दर में राहत संभव

भदेसर पुलिस उप अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रात करीब दो बजे हादसे की सूचना भादसोड़ा थाने पर मिली। सूचना पर थानाधिकारी महेंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। कार में चार से पांच लोग सवार थे, जिन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ भिजवाया गया। इनमें से कुछ की मौके पर ही मौत हो गई थी।  हादसे में चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर स्थित सिंधी कॉलोनी निवासी रिंकेश नानवानी (46) पुत्र राजकुमार नानवानी, उनकी पत्नी सुहानी नानवानी (44), रजनी नानवानी (60) पत्नी मनोज नानवानी तथा इंदौर निवासी रिश्तेदार हीरानंद (74) की मौत हो गई। सभी शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए हैं, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। कार में सवार रिंकेश का आठ वर्षीय पुत्र वैभव हादसे में घायल हो गया, जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रेलर को जब्त कर लिया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों की रिपोर्ट पर नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर जांच की जाएगी। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक परिवार उदयपुर एक विवाह समारोह में शामिल होकर चित्तौड़गढ़ लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली हाईकोर्ट को बम धमकी ईमेल | पुलिस और बम स्क्वॉड अलर्ट

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली हाईकोर्ट को बम धमकी ईमेल | पुलिस और बम स्क्वॉड अलर्टउनका कहना है कि

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  सिडनी में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, रोहित-कोहली की नाबाद साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरायाग्रामीणों ने तत्काल उसे

Read More »