प्रयागराज- गया से पिंडदान कर कानपुर लौटते सोरांव में ट्रक से कुचलकर चार लोगों की मौत हो गई। हाईवे पर गाड़ी खराब होने के बाद वाहन में सवार लोग हाईवे पर बैठे थे। भोर में चार बजे अज्ञात वाहन ने सभी को रौंद दिया। इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रयागराज में सुबह बड़ा हादसा हो गया। बोलेरो खराब होने के बाद वाहन से बाहर निकलकर हाईवे पर बैठे सात लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी लोग कानपुर के रहने वाले थे। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। हादसा भोर में चार बजे हुआ। सभी लोग गया से पिंडदान करके कानपुर लौट रहे थे। बोलेरो गाड़ी संख्या up 77 जेड 8903 से गुलौली थाना मूसानगर कानपुर देहात से गाड़ी में सवार होकर गया पिंडदान करने गए थे। वापस आते समय सोरांव थाना क्षेत्र के बिगाहियां पुल के पास वाहन खराब हो गई। हाईवे पर ही गाड़ी खड़ी करके ड्राइवर मिस्त्री के खोज में चला गया था। वाहन में सवार सभी लोग गाड़ी से उतरकर हाईवे पर बैठे थे, तभी अज्ञात वाहन ने सभी को रौंद दिया। जिसमें मौके पर ही सुरेश सैनी, सुरेश बाजपेई व पत्नी तारा देवी तथा राम सागर अवस्थी की मौके पर ही मौत हो गई तीन महिलाएं घायल हो गईं। एक बुजुर्ग प्रेम नारायण और चालक सुरक्षित हैं। घायलों को जिला हॉस्पिटल के भर्ती किया गया है।

देवबंद दूसरा जुम्मा नमाज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
देवबंद। देवबंद दूसरा जुम्मा नमाज पवित्र माह रमजान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दारुल उलूम देवबंद सहित नगर की प्रमुख मस्जिदों पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते नजर आए और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नमाज के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए। इसे भी पढ़ें: महर्षि दयानंद ने हिंदू समाज को जागृत कर देश को दिलाई स्वतंत्रताः विकल्प जैनमस्जिदों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात देवबंद दूसरा जुम्मा नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया।





