विदेशी नौकरियों का सुनहरा मौकाः गोरखपुर में लगेगा रोजगार महाकुंभ

अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण, कंपनियों में ऑनलाइन आवेदन भी करना होगा

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। श्रम एवं सेवायोजन विभाग की ओर से विदेश में रोजगार दिलाने के उद्देश्य से रोजगार महाकुंभ-2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य दो दिवसीय आयोजन 14 और 15 अक्टूबर को गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार महाकुंभ में संयुक्त अरब अमीरात और ओमान की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 10,655 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह अवसर प्रदेश के हजारों युवाओं को विदेश में नौकरी पाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। रोजगार महाकुंभ में चयन के लिए जिन पदों पर भर्ती की सुविधा प्रदान की जा रही है, उनमें कंस्ट्रक्शन वर्कर, सुपरवाइजर (रिगिंग), मोबाइल एवं पम्प ऑपरेटर, ट्रांजिट मिक्सर ड्राइवर, बस चालक, शटरिंग कारपेंटर और कंस्ट्रक्शन हेल्पर शामिल हैं। ये पद मुख्यतः तकनीकी और निर्माण क्षेत्र से संबंधित हैं और विदेशों में बेहतर वेतन और सुविधाओं के साथ उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। सिर्फ पंजीकरण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अभ्यर्थी को पोर्टल पर उपलब्ध कंपनियों में ऑनलाइन आवेदन भी करना होगा तभी वे रोजगार महाकुंभ में भाग ले सकेंगे। बताया कि रोजगार महाकुंभ में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थियों को कुछ मुख्य दस्तावेज़ साथ लाना अनिवार्य है, जिनमें सेवायोजन पोर्टल का पंजीकरण कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियां, मान्य फोटो आईडी प्रूफ, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि और अद्यतित बायोडाटा शामिल हैं। अभ्यर्थियों को इस आयोजन में भाग लेने हेतु कोई यात्रा भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि श्रम एवं सेवायोजन विभाग का यह प्रयास उन युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो विदेशों में कार्य करना चाहते हैं और जिनमें तकनीकी या निर्माण क्षेत्र में काम करने की क्षमता है। इस आयोजन से न केवल युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार मिलेगा, बल्कि इससे प्रदेश के कौशल विकास और आर्थिक सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नर्सरी व केजी कक्षाओं के बच्चों ने उठाया फिल्म शो का आनंद

Also Read This

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  बिजली बिल बकायादारों के लिए राहत योजना शुरू, जिलेभर के उपकेंद्रों पर लगे शिविर बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »

खतौली में एलपीजी की कालाबाजारी, सभासदों ने सीएम व डीएम से की शिकायत

रिफिल सिलेंडर 1500-1600 रुपये में बेचने का आरोप, बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही आपूर्ति मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में दो गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगे हैं। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। खतौली कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर विवाद सामने आया है। नगर पालिका परिषद खतौली के सभासद सौरभ जैन, पुष्पा रानी, अमित कुमार, प्राची वर्मा और अहतेशाम ने कस्बे की दो गैस एजेंसियों—चौधरी इंडियन गैस सर्विस और प्रीत इंडियन गैस सर्विस—पर सिलेंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया

Read More »