करोड़ों की फर्जी बिलिंग करने वाली कंपनी पर जीएसटी का छापा

4.60 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन करने पर ग्लोबल कंस्ट्रक्शन की जांच को पहुंची टीम को कंपनी स्थल पर मिली घास-फूंस

मुजफ्फरनगर। राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) की विशेष जांच शाखा (एसआइबी) ने ग्लोबल कंस्ट्रक्शन फर्म के खिलाफ बड़ी जांच कार्रवाई शुरू की है। प्रारंभिक जांच में करीब 4.60 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है। विभाग को आशंका है कि फर्म ने दिल्ली स्थित कथित बोगस फर्मों के माध्यम से फर्जी खरीद दर्शाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-योगी सरकार में दबंगों का डर, पलायन को तैयार एक परिवार

एसआइबी के अधिकारियों ने हाल ही में फर्म के वित्तीय दस्तावेजों और जीएसटी रिकार्ड की समीक्षा की। जांच के दौरान आईटीसी के पास-आॅन किए जाने के संकेत मिलने पर टीम ने पंजीकृत कार्यस्थल का भौतिक सत्यापन किया। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर संधावली बाईपास के निकट स्थित गोदाम में न तो स्क्रैप मिला और न ही किसी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि के प्रमाण मिले। परिसर में झाड़ियां उगी हुई थीं, जिससे लंबे समय से संचालन न होने की स्थिति सामने आई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पीएम मोदी ने जनता को समर्पित किया रेलवे स्टेशन

जांच में यह भी सामने आया कि जिन फर्मों से खरीद दर्शाई गई है, वे केवल कागजी लेन-देन तक सीमित प्रतीत होती हैं। माल की वास्तविक आपूर्ति और परिवहन से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य फिलहाल उपलब्ध नहीं हो सका है। विभाग ने फर्म संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि बैंक खातों, ई-वे बिल और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  बारिश के बीच विकास की सौगात लेकर शहर में निकली मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

दुबई पर ईरान का बड़ा हमला, मशहूर ‘पाम जुमैरह’ पर दागी मिसाइल

दुबई पर ईरान का बड़ा हमला होने की रिपोर्ट के बाद पूरे मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ गया है। शनिवार को पाम जुमैरह स्थित फेयरमोंट होटल के पास धमाके की आवाजें सुनी गईं। घटना में चार लोग घायल होने की पुष्टि की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फेयरमोंट होटल के बाहर धुएं और आग की लपटें दिखाई दीं। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक स्पष्ट रूप से यह पुष्टि नहीं की है कि यह सीधा मिसाइल हमला था या डिबरी गिरने की वजह से आग लगी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ मार्ग पर उतरे पालिका के सफाई मित्रदुबई पर ईरान का हमला: पाम जुमैरह में क्या हुआ? क्या दुबई के पाम जुमैरह पर

Read More »

ईरान के हमलों से दहला मिडिल-ईस्ट; आबू धाबी में एक की मौत, दुबई एयरपोर्ट बंद

ईरान का अमेरिकी बेस पर हमला बहरीन, यूएई, कतर और कुवैत समेत कई क्षेत्रीय देशों में किया गया है। बहरीन में अमेरिका के सैन्य बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त विवरण के अनुसार, यूएई में स्थित अमेरिका के नौसैनिक बेस को भी निशाना बनाया गया। इसके साथ ही कतर, कुवैत और जोर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की बात कही गई है। जानकारी के मुताबिक, कतर में अमेरिका ने अपने सैन्य ठिकाने को खाली करवा लिया है। बहरीन में अमेरिकी बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किए जाने की सूचना है। यूएई में स्थित नौसैनिक बेस को भी निशाना बनाए जाने की बात

Read More »

खतौली तहसील होली मिलन में अधिवक्ताओं ने उड़ाया गुलाल

खतौली तहसील होली मिलन कार्यक्रम में शनिवार को अधिवक्ताओं ने रंगों के पर्व का उल्लासपूर्वक जश्न मनाया। न्यायिक और रजिस्ट्री कार्यों के उपरांत सभी अधिवक्ता एकत्र हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। तहसील परिसर ‘होली है’ के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं की बड़ी भागीदारी रही। ढोल-नगाड़ों की थाप और फागुनी गीतों के साथ अधिवक्ताओं ने अबीर-गुलाल उड़ाया। इसे भी पढ़ें:  चलती बाइक से फोड़े जा रहे थे पटाखे, बाइक समेत युवक गिरफ्तारवरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया और पर्व की बधाई दी। अधिवक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी गिले-शिकवे

Read More »

होली पर सीएम योगी के निर्देश, अवैध शराब पर सख्ती

होली पर सीएम योगी के निर्देश के तहत प्रदेशभर में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक में अवैध और जहरीली शराब के उत्पादन व बिक्री को पूर्णतः रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग और आबकारी विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के दौरान अवैध शराब की बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

Read More »

पॉइंट-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम में लाइसेंस रद्द

पॉइंट-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम लागू करने की तैयारी सरकार कर रही है। प्रस्तावित योजना के तहत बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों का लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है। सड़क सुरक्षा को सख्त बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव ऑन रोड सेफ्टी में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने इस दिशा में संकेत दिए।   सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हर साल लगभग 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें करीब 1.8 लाख लोगों की मौत हो जाती है। सरकार का मानना है कि लापरवाह ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी इसके मुख्य कारण हैं।मंत्री के मुताबिक, अधिकतर दुर्घटनाएं इन

Read More »

नोएडा ब्लैकमेल आत्महत्या मामला: 22 वर्षीय युवती ने दी जान

नोएडा ब्लैकमेल आत्महत्या मामला में मामूरा गांव की 22 वर्षीय युवती ने कथित रूप से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकियों से परेशान होकर 21 फरवरी को आत्महत्या कर ली। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है। मृतका का शव फंदे से लटका मिला था। परिजनों का आरोप है कि युवती से रुपये भी ऐंठे जा रहे थे।  मूलरूप से औरेया निवासी युवती अपनी दो बहनों और एक भाई के साथ मामूरा गांव में रहती थी। तीनों बहनें सेक्टर-64 स्थित कंपनी में नौकरी करती थीं। इसे भी पढ़ें:  बारिश के बीच

Read More »