जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में ऑपरेशन त्राशी के दौरान हवलदार गजेंद्र सिंह बलिदान हो गए, सेना ने उनकी वीरता को सम्मानित करते हुए परिवार के साथ खड़े होने का भरोसा दिया। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में छिपे आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस मुठभेड़ में हवलदार गजेंद्र सिंह बलिदान हो गए और अभी भी साथ घायल जवानों का इलाज चल रहा है। यह अभियान रविवार को छात्रू क्षेत्र के सुदूर-सिंहपोरा के पास स्थित सोनार गांव में शुरू किया गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने अचानक ग्रेनेड हमला कर दिया, जिससे सेना के आठ जवान घायल हो गए। अधिकतर जवानों को छर्रे लगने से चोटें आई हैं।

मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराया
मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच-19 में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, दिनेश कुमार बने मैन आॅफ द मैच मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में खेला गया मैच-19 दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में मेडिकल मावेरिक्स ने टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले दिनेश कुमार को मैन आॅफ द मैच चुना गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के अंतर्गत खेले गए मैच-19 में मेडिकल मावेरिक्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से पराजित कर दिया। पूरे मुकाबले





