पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंचः मुजफ्फरनगर में जोर-जबरदस्ती का बाजार बंद!

बेंच की मांग को लेकर शहर की सड़कों पर उतरे उत्साही अधिवक्ताओं ने कराया खुला बाजार बंद, दिखा मिला-जुला असर

मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की वर्षों पुरानी मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन एक बार फिर सड़कों पर गहरा होता नजर आया। हाईकोर्ट बेंच के लिए आंदोलनरत केन्द्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को इसे जनांदोलन का रूप देने के उद्देश्य से पश्चिम यूपी के सभी जिलों में बाजार बंद का आह्वान किया गया। जहां अनेक जिलों में बंद का व्यापक असर दिखाई दिया, वहीं मुजफ्फरनगर में यह आंदोलन पूरी तरह प्रभावी साबित नहीं हो सका। कचहरी में वकीलों के चैंबर पूरी तरह से बंद रहे, लेकिन शहर के बजारों में जोर जबरदस्ती का बंद नजर आया। शीतलहार के बावजूद अधिवक्ता पूरे उत्साह और जोश के साथ सड़कों पर उतरे और उनको बाजार बंदी के लिए व्यापारियों का मान मनौवल कराना पड़ा तो जबरन शटर भी गिराये गये।

इसे भी पढ़ें:  सरकार का फैसला सही, किसानों को होगा 3000 करोड़ का लाभः धर्मेन्द्र मलिक

पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर संघर्षरत केन्द्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को जिला बार संघ और सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने बाजार बंद कराकर आंदोलन को तेज करने का प्रयास किया। भीषण शीतलहर के बीच अधिवक्ता कहचरी में अपने सभी चैंबरों को बंद करते हुए प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे और हाईकोर्ट बेंच को पश्चिम यूपी में स्थापित किए जाने की मांग को जनहित का मुद्दा बताते हुए बाजारों में घूम-घूमकर आम आदमी का समर्थन जुटाने का प्रयास किया।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जहां बाजार बंद रहने की खबरें आती रहीं, वहीं मुजफ्फरनगर में शहर के बाजारों में सामान्य चहल-पहल देखने को मिली। बाजार खुले रहने पर अधिवक्ताओं ने आंदोलन को असरदार बनाने के लिए स्वयं बाजारों में उतरकर दुकानदारों से बंदी की अपील की। जिला बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की टोलियां शहर के विभिन्न बाजारों में घूमती रहीं।

इसे भी पढ़ें:  दोस्त की शादी में हर्ष फायरिंग करने वाले भाजपा नेता पर एफआईआर, निरस्त होगा शस्त्र लाइसेंस

अधिवक्ताओं ने मीनाक्षी चौक, शिव चौक, प्रकाश चौक, सिटी सेंटर, दाल मंडी, पान मंडी, सर्राफा बाजार, लोहिया बाजार, भगत सिंह रोड, एसडी मार्केट, मोलाहेड़ी मार्केट, शिव मार्केट और तहसील मार्केट में पहुंचकर दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया। कई स्थानों पर अधिवक्ताओं ने हाथ जोड़कर दुकानदारों से सहयोग की अपील की, जबकि कुछ जगहों पर विरोध के बावजूद शटर जबरन बंद कराए गए और ठेले-खोमचे हटवाए गए। इससे शहर में यह बाजार बंद कहीं-कहीं जबरदस्ती के बंद का रूप लेता दिखाई दिया। पान मंडी सहित कुछ बाजारों में दुकानदारों ने बंदी से साफ इनकार कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि कई व्यापारी अधिवक्ताओं की भीड़ को देखकर कुछ देर के लिए दुकानें बंद करने को तैयार हुए, लेकिन कुछ समय बाद बाजारों में फिर से रौनक लौट आई। व्यापारियों का कहना था कि मंगलवार की साप्ताहिक बंदी के बाद बुधवार को बाजार खुलता है, ऐसे में दो दिन लगातार बंद रखना उनके लिए नुकसानदायक है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम संपन्न

इस आंदोलन के दौरान हिंदूवादी संगठनों, व्यापारी संगठनों एवं अन्य सामाजिक संगठनों का समर्थन भी जमीन पर नजर नहीं आया। जो व्यापारी नेता पूर्व में बार संघ कार्यालय पहुंचकर समर्थन जताते दिखे थे, वे बाजार बंद कराने के दौरान सड़कों पर दिखाई नहीं दिए। अधिवक्ताओं ने शिव चौक पर सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट बेंच की स्थापना केवल अधिवक्ताओं का नहीं, बल्कि आम जनता का मुद्दा है, जिससे पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को सस्ती और सुलभ न्याय व्यवस्था मिल सके। कुल मिलाकर मुजफ्फरनगर में अधिवक्ताओं का बाजार बंद आंशिक और मिला-जुला असर छोड़ता नजर आया, लेकिन आंदोलन को जनांदोलन बनाने के लिए वकीलों का उत्साह और संघर्ष साफ दिखाई दिया।

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »