विवादित बयान पर हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ ने फूंका स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला

देवी-देवताओं के अपमान का लगाया आरोप, कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर की नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा सनातन धर्म और हिन्दू देवी-देवताओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में मुजफ्फरनगर में आक्रोश नजर आया। रविवार को हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने संगठन के जिलाध्यक्ष शैंकी धीमान के नेतृत्व में शिव चौक पर प्रदर्शन करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य मुर्दाबाद, भारत माता की जय और सनातन धर्म ज़िंदाबाद के नारे लगाए।

इसे भी पढ़ें:  दुल्हेंडी 4 मार्च को, चंद्र ग्रहण से बदली तिथि

संघ के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होने के बाद शहर में जुलूस निकाला और स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश प्रकट किया। आरोप लगाया कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को सामान्य बताकर सनातन धर्म का अपमान किया है। इसे लेकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत राजूदास के निर्देश पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। पुतला दहन के बाद संगठन के पदाधिकारी नगर कोतवाली पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैंकी धीमान के साथ जिला प्रभारी अंशुल तायल, जिला उपाध्यक्ष तुषार कादियान, शुभम राठी, नगर मंत्री अनुज सैनी, सदर तहसील अध्यक्ष अंकित कुमार, मीडिया प्रभारी अजय कुमार, उपाध्यक्ष पंकज कुमार, प्रशांत कुमार, नितिन सैनी, विनोद गोयल, राम सिंह, विपिन प्रजापति, मयंक गुप्ता, राजेन्द्र तायल, रामसिंह सैनी, शुभम वर्मा और विजय प्रजापति मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और पुलिस प्रशासन सतर्कता बनाए हुए है।

इसे भी पढ़ें:  शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का जन्मदिन श्रद्धा और सेवा के साथ मनाया गया

Also Read This

देवबंद पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी नासिर गोली लगने से घायल

देवबंद पुलिस मुठभेड़ में शनिवार देर रात पुलिस और गौकशों के बीच गोलियां चलने की घटना सामने आई है। चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी गौकश नासिर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया।  घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जंगलों में कांबिंग अभियान चला रही है। पुलिस के अनुसार देवबंद कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर रोड पर चांद कालोनी के मोड़ पर पुलिस टीम

Read More »

दिल्ली आबकारी नीति मामला: ईडी पहुंची हाईकोर्ट, 16 मार्च को सुनवाई

दिल्ली आबकारी नीति मामला एक बार फिर न्यायिक चर्चा में आ गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ने भी ट्रायल कोर्ट की कुछ टिप्पणियों को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। इस याचिका पर अदालत ने सभी पक्षों को नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च के लिए तय की है। प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत से आग्रह किया है कि 27 फरवरी के आदेश में एजेंसी के खिलाफ की गई टिप्पणियों को हटाया जाए। एजेंसी का कहना है कि ट्रायल कोर्ट ने बिना उसका पक्ष सुने उसके खिलाफ सख्त टिप्पणियां कर दीं। प्रवर्तन निदेशालय की अर्जी पर न्यायमूर्ति स्वर्ण

Read More »