सहारनपुर- सहारनपुर के नागल–टपरी मार्ग पर डंपर, टेंपो और कार की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हुए। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है। सहारनपुर जिले के नागल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सुभरी के पास सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर, टेंपो और स्विफ्ट कार की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल
सुबह करीब 10 बजे सहारनपुर की ओर जा रहे एक डंपर ने सामने से आ रहे टेंपो को साइड मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में सवार आमकी दीपचंदपुर निवासी पवित्रा (38), सुभरी निवासी सोनित और वसीम घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पवित्रा को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार डंपर में जा टकराई। कार में सवार चालक अनुज, मयंक कुमार, रिंपल, नीरू, जैनेंद्र और सचिन आर्य घायल हो गए। बताया गया कि सभी शिक्षक हैं और डायट केंद्र पटनी में प्रशिक्षण के लिए जा रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

आठ बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, आहत पति ने जहर खाकर दी जान
पड़ोस के ही युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था





