वैलेंटाइन डे पर होटल में प्रेमिका से झगड़ा,फांसी पर झूल गया युवक

दिल्ली-एनसीआर- शुक्रवार सुबह 7:12 बजे पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस को होटल में एक युवक के आत्महत्या करने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक युवक को कमरे में फांसी पर लटका हुआ पाया।  पश्चिम विहार इलाके में शुक्रवार सुबह प्रेमिका से किसी बात पर झगड़ा होने के बाद एक युवक ने होटल डी क्राउन में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त निहाल विहार निवासी अभिनव सागर के रूप में ही है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मौके पर मौजूद उसकी प्रेमिका से पूछताछ कर जांच कर रही है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7:12 बजे पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस को होटल में एक युवक के आत्महत्या करने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक युवक को कमरे में फांसी पर लटका हुआ पाया उन्होंने आगे बताया कि होटल के कमरे में एक लड़की भी मिली। पूछताछ के दौरान पता चला है कि वह पिछले कुछ समय से एक दूसरे को जानते थे। रात में दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

इसे भी पढ़ें:  दूसरे धर्म की लड़की से दोस्ती की सजा, राहुल की पीट-पीटकर हत्या

Also Read This

साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच की महिलाओ के द्वारा किया गया गरीबो में कम्बल वितरण कार्यक्रम

देवबन्द नगर की महिलाओं की अग्रणी संस्था साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच देवबंद के द्वारा शीतकाल से बचाव के लिए आज जरूरतमंदों गरीबो असहायों को रामकृष्ण सेवा सदन कैंसर हॉस्पिटल जीटी रोड में कंबल वितरीत किए गए बबीता कश्यप संगीता, लीला, बिट्टू, दीपा, बाला ,अनीता सैनपुर ,मोनिका ,प्रमिला, कीर्ति ,प्रमिला कश्यप, सोनू ,राजवीर , उषा, रेखा, बाला, राजेश्वरी, रमन ,शर्मिष्ठा ने कंबल प्राप्त कर प्रसन्न्ता व्यक्त की हॉस्पिटल की चेयरमैन साध्वी आशु जी ने बताया की साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच द्वारा समय-समय पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किए जाते हैं साहित्यिक मंच की संस्थापक अध्यक्ष अध्यापिका ममता वर्मा और उनकी पूरी टीम निस्वार्थ भाव से साहित्य और

Read More »