देवबन्द जैन समाज द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया।

गुरु पूर्णिमा पावन पर्व पर देवबन्द जैन समाज द्वारा श्री दिगंबर जैन पारसनाथ मंदिर सारगवाड़ा के प्रांगण में जैन धर्म के 24 तीर्थंकरो , आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज व आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज की पूजा अर्चना कर बहुत धूमधाम से मनाया। पूजा अर्चना से पूर्व श्री अंकित कुमार अविरल जैन (सिल्वर पैराडाइज फार्म हाउस/पालकी साड़ी जी) द्वारा आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण , दीप प्रज्वलित श्री महेश कुमार अजय कुमार संजय जैन (बजाज) , गुरु पाद पक्षालन श्री आकाश कुमार अभिषेक कुमार प्रखर जैन (होंडा प्राची मोटर्स) , शास्त्र भेंट श्री रविंद्र कुमार रजत जैन सजल जैन ने किया । आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज ने प्रवचन में कहा कि जैन समाज में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है क्योंकि जैन धर्म में गुरुओं को ‘आचार्य’ या ‘मुनि’ कहा जाता है ,वे आध्यात्मिक मार्गदर्शक होते हैं।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस पैदल मार्च में डी आई जी सड़कों पर


 


इस दिन जैन मंदिरों में विशेष पूजा ,अभिषेक और आरती की जाती है ,गुरुओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए प्रवचन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन गुरुओं द्वारा दिए गए उपदेशो और शिक्षाओ का पालन करने का संकल्प लिया जाता है और अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ने का संकल्प लिया जाता है।गुरु पूर्णिमा का त्योहार गुरु और शिष्य के बीच शाश्वत बंधन का प्रतीक है यह त्यौहार हमें अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके द्वारा दिए गए ज्ञान और मार्गदर्शन का सम्मान करने का अवसर प्रदान करता है। 

इसे भी पढ़ें:  आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में 48 दिवसीय भक्तांबर महामंडल विधान का आयोजन

इस अवसर पर सरसावा जैन समाज, मुजफ्फरनगर जैन समाज, देवबन्द जैन समाज उपस्थित रहा।

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस पैदल मार्च में डी

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »