आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में 48 दिवसीय भक्तांबर महामंडल विधान का आयोजन

देवबंद। आराध्य धाम प्रणेता परम पूज्य आचार्य श्री 108 अनुसार जी महाराज के मार्गदर्शन में श्री दिगंबर जैन पारसनाथ मंदिर जी सरागवाड़ा देवबन्द में 48 दिवसीय भक्तांबर महामंडल विधान पूजन का आयोजन हो रहा है। महाराज श्री ने 48 श्लोक का पाठ कर मंत्रोच्चार द्वारा भक्तो के साथ अर्घ चढ़ा कर तीर्थंकर आदिनाथ भगवान की स्तुति करी। जैन समाज ने बताया कि आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का 23 वर्षों के बाद धर्म नगरी देवबंद में 37वां वर्षायोग सोभाग्य से हमे प्राप्त हुआ ।वर्षायोग के लिए महाराज श्री का 7 जुलाई 2025 को धर्मनगरी देवबन्द में प्रवेश हुआ तथा वर्षायोग मंगल कलश स्थापना 13 जुलाई 2025 को होगी। 11 जुलाई 2025 से 27 अगस्त 2025 तक 48 दिवसीय भक्तांमर महोत्सव धार्मिक प्रभावना के साथ स्रोत महामंडल विधान पूजन का आयोजन चलेगा इसमें प्रतिदिन अलग-अलग पुण्यार्तक परिवार ,भक्तजन श्रीजी का अभिषेक ,शांतिधारा ,पूजा-अर्चना कर पुण्य कमाएगें। आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज ने आचार्य मानतुंग देव द्वारा करीब 1400 वर्ष पूर्व तीर्थंकर आदिनाथ प्रभु की भक्ति में श्री भक्तांमर स्त्रोत के 48श्र्लोक की रचना के बारे में बताया की मानतुगं देव की प्रभु के प्रति ऐसी भक्ती थी कि उसके शरीर की सारी जंजीरें एक-एक करके टूट गई तब से सभी भक्त अपनी क्षमता के अनुसार भक्ति करते हैं तब से व्रत ,उपवासना ,पूजन ,विधान आदि करते हैं।श्री मानतुंग देव ने एक-एक अक्षर एकत्रित करके भक्तांमर स्त्रोत के 48श्र्लोक की रचना की। प्रत्येक श्लोक में 56 अक्षर है,इस प्रकार भक्तांमर स्रोत में कुल 2688 है। प्रथम दिन का भक्तांमर महामंडल विधान का आयोजन श्री अंकित कुमार अविरल जैन (सिल्वर पैराडाइज फार्म हाउस/पालकी साड़ीज) द्वारा कराया गया। इस विधान में अर्चना जैन ,चंदन जैन,शिल्पी जैन,सविता जैन,मोना जैन,आस्था जैन ,नीतू जैन , अनुज जैन,सुदेश जैन,अभिषेक जैन,अजय जैन ,प्रदीप जैन ,विनय जैन सहित सकल जैन समाज उपस्थित रहे

इसे भी पढ़ें:  देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद जैन समाज द्वारा श्री कृष्ण गौशाला रजि. देवबंद में गोसंरक्षण हेतु टीन शेड व पंखे लगवाए गएस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद के इमलिया गांव में नकली पनीर फैक्ट्री पर छापा, 7 कुंतल मिलावटी पनीर नष्टवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  देवबन्द शराब तस्कर गिरफ्तार, महबूबा मार्का शराब के साथ

Read More »