अमेरिका ने एक बार फिर हूती विद्रोहियों के हमले को किया नाकाम, यमन में मिसाइल की तबाह

अमेरिका ने एक बार फिर हूती विद्रोहियों के हमले को नाकाम किया है और सतह से हवा में मार करने वाली एक मिसाइल को तबाह कर दिया। अमेरिकी सेना के यूएस सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर बताया कि 1 मार्च को खुद के बचाव में की गई कार्रवाई में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की मिसाइल को निशाना बनाया गया। अमेरिकी सेना ने कहा कि हूती विद्रोहियों ने यमन में अपने प्रभाव वाले इलाके में लाल सागर में अमेरिकी एयरक्राफ्ट को निशाना बनाने के लिए सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल तैनात की हुई थी। इस खतरे को भांपते हुए अमेरिकी सेना की यूएस सेंट्रल कमांड ने इस मिसाइल को

इसे भी पढ़ें:  दुबई के बुर्ज खलीफा पर मनाया स्वंत्रता दिवस क़ा जश्न

निशाना बनाकर तबाह किया। हूती विद्रोहियों ने एंटी शिप बैलेस्टिक मिसाइल से भी लाल सागर में हमला किया। हालांकि इस हमले में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस्राइल हमास यु( के बाद से फलस्तीन के समर्थन में ईरान समर्थित हूती विद्रोही लगातार अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर हमले कर रहे हैं। हूती विद्रोही लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों और अमेरिकी एयरक्राफ्ट और जहाजों को भी निशाना बना रहे हैं। यही वजह है कि अमेरिका कई बार हूती विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। बीते दिनों अमेरिका ने ब्रिटेन के साथ मिलकर यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर

इसे भी पढ़ें:  रूस के कामचटका में 8.8 तीव्रता का भूकंप, जापान में सुनामी अलर्ट और 20 लाख लोगों का रेस्क्यू

बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए थे। इन हवाई हमलों में हूती विद्रोहियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया गया था। हालांकि इसके बावजूद हूती विद्रोही अभी भी लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बना रहे हैं। बीते नवंबर से हूती विद्रोही लाल सागर और अदन की खाड़ी से गुजरने वाले जहाजों पर करीब 60 हमले कर चुके हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट की सुरक्षा पर गंभीर सवालिया निशान लग गए हैं। भारतीय नौसेना ने भी कई बार अदन की खाड़ी और अरब सागर में कार्रवाई कर व्यापारिक जहाजों को बचाया है। हालांकि काफी प्रयासों के बावजूद हमले नहीं रुक रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  तिब्बत में भूकंप ने मचाई तबाही, 32 लोगों की मौत, दर्जनों घायल घायल

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  उत्तर कोरिया ने किया 3-31 क्रूज मिसाइलों का परीक्षणसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »