MUZAFFARNAGAR-बंद होंगे शहर के सभी कूड़ा डलावघर

मुजफ्फरनगर। शहर को कूड़ा मुक्त करने के लिए अब बेहद सख्त कदम उठाया गया है। लाख प्रयासों के बावजूद भी शहरी क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर कूड़ा ही कूड़ा और गन्दगी नजर आने के कारण चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कूड़ा फैलाने वाले लोगों और कर्मचारियों सभी को निशाने पर लिया है। इसके लिए शहर के सभी कूड़ा डलावघरों को तत्काल बंद कराने का निर्णय लिया गया है। ईओ ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से लेकर सफाई नायकों तक, सभी को नये आदेशों से अवगत कराते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जिस क्षेत्र में कूड़ा डलावघर बंद नहीं होगा, वहां के सफाई नायक को जिम्मेदार मानते हुए कड़ी कार्यवाही की जायेगी। साथ ही बंद डलावघर पर कूड़ा डालते हुए पकड़ने जाने पर आम नागरिक या सफाई कर्मचारी, जो भी हो, दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला जायेगा। निगरानी करने की जिम्मेदारी भी सफाई नायक की रहेगी। इस सख्ती का पूरा असर भी दिखाई दिया और आर्य समाज रोड पर बरसों से गन्दगी का पर्याय बने दो कूड़ा डलावघरों को बंद कराते हुए वहां सफाई कर्मी की ड्यूटी भी लगा दी गई है।

नगर पालिका परिषद् के अधीन शहर में करीब 28 कूड़ा डलावघर और छोटे गारबेज प्वाइंट बने हुए थे। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के निर्देशों के अन्तर्गत शहर में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अनुबंध के आधार पर काम कर ही दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फेसिलिटीज प्रा. लि. के साथ मिलकर कूड़ा डलावघरों को बंद कराने का अभियान छेड़ा। रुड़की रोड पर जिला अस्तपाल के पास वाले डलावघर सहित करीब 13 डलावघर बंद कराये गये। अभी शहर में करीब 15 कूड़ा डलावघर चल रहे हैं। इनमें से अधिकांश मुख्य मार्गों पर हैं। इस कारण शहर में चारों ओर गन्दगी नजर आ रही है। इसके लिए एमआईटूसी कंपनी को भी बार बार निर्देशित किया गया, लेकिन कंपनी के द्वारा पालिका कर्मियों पर डलावघरों में कूड़ा व गन्दगी फैलाने के आरोप लगाये जाते रहे हैं। अब इसके लिए पालिका प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।

इसे भी पढ़ें:  देवल गुरूद्वारा खत्म करने की हो रही साजिशः राकेश टिकैत

ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक के साथ ही सभी सफाई नायकों को सख्त आदेश जारी किये हैं। इसमें कहा गया है कि नगर क्षेत्र में मुख्य मार्गों पर स्थापित कूड़ा डलावघरों के आसपास के वार्डों के सफाई कर्मचारियों द्वारा वार्डों से इकट्ठा किये गये कूड़े को प्रतिदिन डलावघरों में डाला जा रहा है। जबकि शासन के निर्देशों के तहत शहरी क्षेत्र से कूड़ा डलावघरों का संचालन बंद किया जाना है। इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए ईओ ने प्राथमिकता के आधार डलावघरों को तत्काल प्रभाव से बंद कराये जाने के निर्देश दिये हैं। ईओ ने यह भी निर्देश दिये हैं कि वार्डों से निकलने वाले कूड़े को डालवघरों में न डलवाकर अब सफाई नायक कंपनी एमआईटूसी द्वारा ग्राम मखियाली में हायर किये गये ट्रांसफर सेंटर पर डलवाने का काम करेंगे। चेतावनी दी कि यदि कोई सफाई कर्मचारी, वाहन चालक डलावघर पर कूड़ा डालते हुए पाया जाता है तो सम्बंधित क्षेत्र के पर्यवेक्षक और सफाई नायक के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। विभागीय अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय होगी। आदेश में कहा गया कि जनता का कोई व्यक्ति या प्राइवेट सफाई कर्मचारी द्वारा डलावघर पर कूड़ा डाला जाता है तो सफाई नायक ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर तत्काल ही चालान करते हुए जुर्माना लगाने का काम करें।

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि लगातार प्रयासों के बाद भी शहरी क्षेत्र को कूड़ा मुक्त बनाने में सफलता नहीं मिल पा रही थी। इसके लिए कंपनी के लोग भी पालिका के कर्मियों और प्राइवेट रेहडे वाले कर्मियों के द्वारा कूड़ा-गन्दगी फैलाने का कार्य करने की शिकायत मिल रही थी। मुख्य मार्गों पर भी कूड़ा डलावघर होने से गन्दगी ज्यादा नजर आती है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों का दायित्व सुनिश्चित करते हुए सभी 15 डलावघरों को बंद कराने के निर्देश दिये गये है। इस कड़ी में आज आर्य समाज रोड पर दो डलावघरों को बंद कराया गया है। सफाई नायकों की जिम्मेदारी है कि वहां पर कूड़ा न डाला जाये। आदेशों की अवहेलना करने वालों को दण्ड मिलेगा और अच्छा कार्य करने वाले सफाई नायक सम्मानित भी किया जायेगा। हम लद्दावाला की ओर जिला अस्पताल के पास बने कूड़ा डलावघर को भी बंद कराने का काम कर रहे हैं। बंद डलावघरों पर बेरिकेडिंग कराने के निर्देश दिये गये हैं। सफाई नायकों के ही रिश्तेदार और परिचित ज्यादातर वार्डों में प्राइवेट कर्मचारी के रूप में कूड़ा लेने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में सफाई नायकों को सख्ती के साथ ऐसे लोगों को कूड़ा डलावघर पर डालने से रोकने के लिए निर्देशित किया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर विधानसभा सीट पर 13 नवम्बर को होगा उपचुनाव

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर विधानसभा सीट पर 13 नवम्बर को

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  पांच हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने आ रहे सीएम योगीफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के नौजवानों को सपा-बसपा नहीं देते थे नौकरीः योगीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार के प्रयास से संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषितलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »