नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 29 फरवरी को हुई थी जिसमे बीजेपी ने यूपी के 195 प्रत्याशियों की सूची जारी की। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई लोग उपस्थित हुए थे। इस बैठक में जो निर्णय लिए गए थे, जिसमे पार्टी की तरफ से 195 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है, जो 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश की सीटें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। अरुणाचल पश्चिम से केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू चुनाव लड़ेंगे। वहीं,मुज़फ्फरनगर से संजीव बालियान उम्मीदवार बनाए गए हैं। देसखे पूरी लिस्ट ……

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान से जंग के आसार-बुधवार को





