भाकियू ने सभी आंदोलन किए स्थगित, राकेश बोले-किसान देश के साथ

मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद बने हालातों को लेकर जहां देश में गर्व का माहौल, वहीं अब जंग जैसे हालात बनने के कारण लोग देश के साथ खड़ा होने के लिए तैयार हो रहे हैं। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन ने भी अपने सभी प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित कर दिया है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान करते हुए कहा कि सभी किसान देश के साथ हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में वायु प्रदूषण के कारण सभी स्कूल बंद


राकेश टिकैत ने कहा कि देश की मौजूदा हालात व स्थिति को देखते हुए सभी धरना प्रदर्शन व आंदोलन आगामी सूचना तक स्थगित किए जाते हैं। देश का किसान इस लड़ाई में सरकार के साथ है और कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मन देश पाकिस्तान को जवाब देगा।

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »