फर्जी जमानत कराने वाले गैंग का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। अपराधियों की मुकदमों में जमानत कराने के लिए फर्जी जमानतियों का पूरा गैंग काम कर रहा है। ऐसे में कई बार फर्जी जमानतियों के प्रकरण के कारण अपराधी पुलिस पकड़ से भी बाहर हो जाते हैं। ऐसे ही फर्जी जामिनानों के एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। इसने सलीम बनकर धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट के एक अपराधी की जमानत कराकर कोर्ट को धोखा दिया था। पुलिस अब इस गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

सीओ सिटी ब्योम बिन्दल ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा रविवार को सराहनीय कार्य करते हुए अदालतों में फर्जी जमानती बनकर अपराधियों की जमानत कराने वाले गिरोह के एक सदस्य को दबोचा है। उन्होंने बताया कि ये आरोपी फर्जी कागजात बनाकर न्यायालय मंे नाम पता बदलकर जेल मंे बंद अपराधियों की फर्जी जमानत लेने का काम करता था। थाना नई मंडी में 2023 में दर्ज हुए धोखाधड़ी और गैंगस्टर के मुकदमों में आरोपी फिरोज पुत्र नासिर खां निवासी तल्हेडी चुंगी कस्बा देवबंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद फिरोज की जमानत हो गई। जांच में पता चला कि फिरोज की जमानत कराने वाला जामिनान फर्जी है। इसको लेकर जांच शुरू कराई गई तो कई बड़े चौंकाने वाले खुलासे हुए। इस पर जांच अधिकारी प्रभारी निरीक्षक थाना सिखेडा अविनाश गौतम ने 30 मार्च 2024 को अपराधी फिरोज की फर्जी जमानत कराने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भाकियू नेता के गांव में संदिग्ध ड्रोन से दहशत

सीओ सिटी ब्योम बिन्दल ने बताया कि रविवार को दोपहर के समय थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा फर्जी कागजात तैयार कर फर्जी जमानत कराने वाले गैंग का खुलासा किया गया है। इसमें आरोपी नौशाद उर्फ गंजा पुत्र सुलेमान निवासी खालिद परचूनिया के सामने वाली गली मंे किरायेदार डब्बू का मकान सुजडू रोड़ खालापार थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार किया गया। सीओ के अनुसार आरोपी नौशाद द्वारा न्यायालय के समक्ष अपना नाम सलीम पुत्र अमीर अहमद निवासी निर्धना थाना चरथावल बताकर तथा अपने फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर अपराधी फिरोज पुत्र नासिर की जमानत करायी गयी है। इसके अन्य साथी फरार, जो गिरोह बनाकर फर्जी जमानत कराने का काम करते हैं, जिनकी पुलिस द्वारा गहनता से तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ जानसठ और सिविल लाइन थाने में आर्म्स एक्ट तथा एनडीपीएस के मुकदमे भी पूर्व में दर्ज पाये गये हैं। आरोपी नौशाद को पुलिस टीम ने शहर के भोपा पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है। टीम में एसएसआई कर्मवीर सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार और अनिल कुमार मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नदी के बीच धरना देकर ग्रामीणों ने फहराया तिरंगा

Also Read This

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »