हजारों किसानों के साथ सहारनपुर कोर्ट में हुई नरेश टिकैत की पेशी, मिली जमानत

मुजफ्फरनगर। 14 साल पुराने एक मामले में सहारनपुर जनपद के विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत के खिलाफ जारी किये गये गिरफ्तारी वारंट को लेकर शुक्रवार को दो जिलों में भारी हलचल नजर आई। कोर्ट के आदेश पर भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत हजारों किसानों के काफिले के साथ सहारपुर पहुंचे और कोर्ट में अपनी पेशी दर्ज कराई, जहां उनकी जमानत अर्जी को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने उनको सशर्त जमानत दे दी है। अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के दौरान उनको नियमित पेशी दर्ज कराने की हिदायत दी है। इस दौरान भाकियू नेताओं ने सहारनपुर कचहरी में पूरी तरह से कब्जा जमाकर टैंट लगाते हुए भण्डारा भी किया। भट्टी लगाकर वहीं पर भोजन तैयार किया गया था। नरेश टिकैत ने कहा कि वो अदालत और कानून का सम्मान करते हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन को भी समाज के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सम्मान प्रदर्शित करना चाहिए, मीडिया के सहारे उनको बदनाम न किया जाये।

इसे भी पढ़ें:  जिला बार के 25 अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट का नोटिस, मचा हड़कम्प

बता दें कि सहारनपुर जनपद के सरसावा थाने में 20 मई 2010 को पुलिस की ओर से एक मुकदमा दर्ज कराया गया था, इसमें आरोप था कि किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना देते हुए यातायात जाम कर दिया था। थाने का भी घेराव किया गया। 14 साल पुराने इस मामले में वर्तमान में कांग्रेस के टिकट पर सहारनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े इमरान मसूद, के साथ ही भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, वीरेंद्र, राज सिंह, राजकुमार, सुशील चौधरी, मुकेश चौधरी, ओमी पंवार, वीरेंद्र शास्त्री, सलमान मसूद, अब्दुल वाहिद, प्रदीप, राजपाल, वीरेंद्र सिंह, प्रवेश गुर्जर, प्रीतम सिंह, जसंवत, मेला राम पंवार, पप्पू, वीरेंद्र, चरण सिंह, अशोक, बलजीत सिंह और अशोक चौधरी नामजद किए गए थे। इस मुकदमे में अदालत में पेश होकर इमरान मसूद और अन्य कई आरोपी अब तक जमानत करा चुके हैं। आरोपियों पर धारा 147, 283 और 341 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे की सुनवाई के लिए अदालत में हाजिर नहीं होने पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की गिरफ्तारी के आदेश जारी करते हुए एसएसपी सहारनपुर को आदेश दिए थे कि 24 मई को नरेश टिकैत को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए। प्रकरण के समय चौधरी नरेश टिकैत भाकियू के अध्यक्ष नहीं थे। वह प्रतिनिधि के तौर पर सम्मेलन में शामिल होने गए थे।

इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत ने नड्डा से पूछा-कंगना को लड़ाने की क्या मजबूरी थी

इस मामले में भाकयू सुप्रीमो नरेश टिकैत के गिरफ्तारी वारंट जारी होने से संगठन में भारी रोष नजर आया और भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को सुबह से ही किसानों ने रोहाना टोल पर पहुंचकर सहारनपुर कूच की तैयारी की। योगेश शर्मा का कहना था कि 14 वर्ष पूर्व दर्ज हुए मुकदमें में न्यायालय द्वारा ना कोई नोटिस भेजा गया, ना ही कोई सूचना प्रेषित की गई और अब अचानक से 24 मई को अदालत में पेश होने को कहा गया और हाजिर नहीं होने पर गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि अब यूनियन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसानों के साथ रोहाना टोल पर नरेश टिकैत पहुंचे और वहां से सहारनपुर कोर्ट जाकर पेशी दर्ज कराई। बताया गया है कि कोर्ट द्वारा नरेश टिकैत की जमानत अर्जी स्वीकार करते हुए उनको जमानत दे दी और सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित रहने के निर्देश भी दिये हैं। 

इसे भी पढ़ें:  तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? कहीं पाचन की गड़बड़ी तो नहीं है इसकी वजह

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  धुस्सी बांध टूटा, बाढ़ से 1.72 हेक्टेयर फसल बर्बादसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »