MUZAFFARNAGAR-भाकियू नेता के गांव में संदिग्ध ड्रोन से दहशत

मुजफ्फरनगर। तकनीक के इस युग में ‘ड्रोन’ पुलिस प्रशासन के लिए आम आदमी के बीच सुरक्षा का भाव कायम रखने के लिए एक नई चुनौती बन गया है। जहां ड्रोन तकनीक ने खेती, फोटोग्राफी और आपदा प्रबंधन में क्रांति लाई है, वहीं इसके दुरुपयोग की संभावनाएं भी तेजी से उभरी हैं। मुज़फ्फरनगर सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहस्यमयी ड्रोन समाने आने की घटनाएं कानून व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा के लिए नई चुनौती बनकर उभरी हैं। लगातार कई दिनों से जनपद के ग्रामीण अंचलों में रात को उड़ते रहस्मयी ड्रोन दहशत और चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब भाकियू नेता के गांव में एक ही रात में तीन रहस्मयी ड्रोन की आमद ने कई सवाल खड़े किये हैं। ग्रामीण रात को जागकर निगरानी कर रहे हैं तो पुलिस अफसर भी इन घटनाओं से हैरान हैं।

मुज़फ्फरनगर जिले के थाना चरथावल क्षेत्र के रोनी हरजीपुर गांव में शनिवार की रात अचानक आसमान में तीन ड्रोन दिखाई दिए, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पहले इसे साधारण घटना समझा, लेकिन जब ड्रोन देर तक आसमान में मंडराते रहे और उनकी गतिविधि संदेहास्पद लगी, तो स्थिति गंभीर मानी जाने लगी। ग्रामीणों में दहशत बनी तो भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा भी ग्रामीणों के साथ ड्रोन की निगरानी में जुट गये। उन्होंने रात्रि में ही यह सूचना अफसरों के साथ ही स्थानीय पुलिस को अलर्ट किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी।

भाकियू नेता विकास शर्मा का कहना है कि जनपद में ड्रोन की दहशत से एक आफत सी आ गई है। ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में यह रहस्मयी ड्रोन रात को दिखाई दे रहे हैं। शनिवार की रात को भी रोनी हरजीपुर में हमारे ही मौहल्ले में लोगों ने तीन ड्रोन उड़ते हुए देखे। इनमें से एक ड्रोन गांव के जंगल के इलाके में बने घरों के ऊपर उड़ाया जा रहा था। बाद में वो ड्रोन पिपलशाह गांव की ओर चला गया। कहा कि जब भी इन ड्रोन की ओर टॉर्च से रोशनी डाली जाती है तो ये तेजी से दूर चले जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को जागरुक करते हुए सतत निगरानी के लिए सतर्क करते हुए पुलिस प्रशासन से भी इस रहस्य को सुलझाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह समय अफवाहों में उलझने का नहीं, बल्कि सतर्कता और एकता से स्थिति को समझने का है। जो भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि देखे, वह पुलिस को तुरंत सूचित करे।

इसे भी पढ़ें:  जलालाबाद किला विवादः विधायकों को साथ लेकर सीएम योगी से मिले अशरफ अली

बता दें कि इन रहस्मयी ड्रोन के कारण जनपद के कई गांव में डर का माहौल तो बना ही, लेकिन इसके साथ ग्रामीणों की सजगता भी सामने आई। लोगों ने अपने स्तर पर रात में पहरेदारी शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक यह रहस्य उजागर नहीं होता, तब तक वे रात में भी चैन की नींद नहीं ले सकते। कई लोग इसे किसी आपराधिक गिरोह या चोरी की तैयारी से जोड़ रहे हैं, वहीं कुछ इसे जासूसी या बाहरी ताक़तों की हलचल मान रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय नौसेना की कराची पर की जवाबी कार्रवाई, जम्मू में ब्लैक आउट

यह मामला अकेले चरथावल तक सीमित नहीं है। बीते एक पखवाड़े से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर और मेरठ के ग्रामीण इलाकों में इस तरह की घटना सामने आई। मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना, जानसठ, मीरापुर और खतौली क्षेत्रों से भी इसी प्रकार की खबरें आ रही हैं। एक दिन पहले बुढ़ाना के सफीपुर पट्टी गांव में ड्रोन देखे गए थे और बुढाना कोतवाली क्षेत्र के ही मिंडकाली गांव में भी शनिवार की रात के समय ड्रोन की आवाजें सुनाई दीं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीमों का गठन किया है। इन टीमों को ड्रोन गतिविधियों की तकनीकी और साइबर जांच का कार्य सौंपा गया है। पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया कि जनपद में कुछ शरारती तत्व ड्रोन कैमरे उड़ाकर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। जनता को डरने की ज़रूरत नहीं है। सभी संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही है और जल्द ही दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ शब्दों में जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह में न आएं। यह संभव है कि यह किसी शरारती तत्व द्वारा सुनियोजित दहशत फैलाने की साजिश हो, परंतु जांच पूरी होने तक संयम जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व सांसद कादिर राणा की राणा स्टील पर छापा, जीएसटी अफसरों की पिटाई, पथराव और तोड़फोड़

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  पौड़ी में रेव पार्टी करते मुजफ्फरनगर के 28 उर्वरक व्यापारी गिरफ्तारसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »