पूर्व सांसद कादिर राणा की राणा स्टील पर छापा, जीएसटी अफसरों की पिटाई, पथराव और तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर। हाल ही में सम्पन्न हुए मीरापुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में सपा के टिकट पर अपनी पुत्रवधु को चुनाव मैदान में उतारने वाले पूर्व सांसद कादिर राणा की राणा स्टील फैक्ट्री पर गुरूवार को संेट्रल जीएसटी की टीम ने महिला अधिकारी के नेतृत्व में छापामार कार्यवाही की। इस कार्यवाही के दौरान राणा स्टील के निदेशकों ने भारी विरोध किया, जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि महिला कर्मचारियों के साथ मिलकर जीएसटी की टीम को बंधक बना लिया गया। धक्का मुक्की, मारपीट और गाड़ियों पर पथराव तथा तोड़फोड़ के आरोप भी लगाये गये हैं। पुलिस अफसरों के साथ खुद कादिर राणा भी उलझ गये। उनके लड़के को टीम ने हिरासत में ले लिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डायरेक्टरेट जनरल ऑफ गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स इंटेलीजेंस ;डीजीजीआईद्ध मेरठ इकाई से अफसरों की एक टीम गुरूवार को वहलना चौक स्थित राणा स्टील पर पहुंची। इस टीम का नेतृत्व डीजीजीआई मेरठ की डिप्टी डायरेक्टर श्रेया गुप्ता के द्वारा की जा रही थी। इस छापामार कार्यवाही के लिए जब सेंट्रल जीएसटी की टीम राणा स्टील इंडिया प्रा. लि. वहलना चौक पर पहुंची तो गेट पर तैनात गार्ड ने गेट नहीं खोला और उनको वहीं पर रोके रखा गया। यहां पर उनके साथ गंभीर अभद्रता की गई। जैसे-तैसे टीम अंदर पहुंची तो वहां पर भी कर्मचारियों के द्वारा उनके साथ अभद्रता की जाती रही इसी बीच शाह मौहम्मद राणा वहीं पर मौजूद थे। वो एक बैग में दस्तावेज लेकर वहां से फरार हो रहे थे, जिनको पकड़ने के लिए टीम को भागदौड़ करनी पड़ी और इसी दौरान बड़ा हंगामा हो गया। इतने में पूर्व सांसद कादिर राणा, पूर्व विधायक शाहनवाज राणा, सद्दाम राणा सहित परिवार के अन्य लोग महिलाओं के साथ वहां पहुंच गये। आरोप है कि महिला अधिकारी को राणा परिवार की महिलाओं ने घेर लिया और महिला कर्मचारियों के साथ मिलकर उनको वहीं पर बंधक बना लिया गया।

पूर्व सांसद कादिर राणा ने भी इसका भारी विरोध किया, जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। टीम को बंधक बनाने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में भी हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद ही चार-पांच थानों से फोर्स और तीन सीओ भी वहां पर पहुंच गये थे। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ मंडी रूपाली राय, सीओ डॉ. रविशंकर और सीओ खतौली राम आशीष यादव, खालापारी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर महावीर सिंह चौहान अन्य पुलिस अफसरों ने जीएसटी टीम को बंधनमुक्त किया और टीम ने फोर्स की मौजूदगी में अपनी कार्यवाही शुरू की।

कहा गया है कि पूर्व सांसद कादिर राणा लगातार इस कार्यवाही का विरोध करते रहे और पुलिस को भी अंदर घुसने से रोका गया। कुछ देर बाद पूर्व विधायक और कादिर राणा के भतीजे शाहनवाज राणा तथा परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गये थे। शाहनवाज राणा ने पुलिस अफसरों को सहयोग किया और जीएसटी की महिला अधिकारी से मिलकर उनसे कर्मचारियों द्वारा की गई अभद्रता के लिए भी खेद जताया, लेकिन महिला अधिकारी द्वारा इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस विधिक कार्यवाही करने की तैयारी कर रही थी। छापामारी के दौरान एसपी सिटी वहीं मौजूद रहे और फोर्स को भी दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ तैनात कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  महिलाओं को कोई काम नहीं देगा: पीरियड्स लीव पर CJI की टिप्पणी, अनिवार्य छुट्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

Also Read This

खतौली बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: 47 नामांकन पत्र बिके, 15 हुए जमा

खतौली तहसील बार एसोसिएशन खतौली के चुनाव वर्ष 2026-27 को लेकर गुरुवार, 2026 को नामांकन प्रक्रिया में खासा उत्साह देखने को मिला। ऐल्डर कमेटी के निर्देशन में नामांकन पत्रों की बिक्री एवं जमा करने का कार्य सम्पन्न हुआ।ऐल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह एडवोकेट के अनुसार, गुरुवार को कुल 47 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। यह दिन नामांकन प्रक्रिया का प्रमुख चरण रहा, जिसमें विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इन पदों पर हुए नामांकन (अध्यक्ष पद) सरदार जितेन्द्र सिंह एडवोकेट, (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) नवाब सिंह एडवोकेट, (महासचिव) सत्यप्रकाशसैनी, (कोषाध्यक्ष) श्रीमती अनामिका एडवोकेट,उपाध्यक्ष (10 वर्ष अनुभव), गंगाशरण एडवोकेट,

Read More »

हाईवे पर भीषण हादसा: एक ही परिवार के चार लोग घायल, महिला की हालत गंभीर

खतौली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अलकनंदा होटल के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भैंसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार परिवार कहीं जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर

Read More »

मुकेश अंबानी से आगे निकल एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने अदाणी

मुंबई – गौतम अदाणी ने मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। अदाणी की संपत्ति 92.6 अरब डॉलर पहुंची।  एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के ताज को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब फिर से अपने नाम कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अदाणी की संपत्ति में हुए हालिया इजाफे ने उन्हें इस सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लव, लैंड और थूक जिहाद के बाद अब

Read More »

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

लुधियाना- ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। टीम दस्तावेज खंगाल रही है। पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास समेत विभिन्न ठिकानों पर शुक्रवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। लुधियाना स्थित उनके निवास पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी के बीच जांच एजेंसी के अधिकारी दस्तावेजों को खंगालने में जुटे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह पूरी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों से जुड़ी कथित अनियमितताओं के पुराने मामलों को लेकर की जा रही है। ईडी की जांच केवल लुधियाना तक सीमित नहीं है, बल्कि बताया

Read More »