बिलासपुर कट पर पलटा ओवरलोड डंफर, एक की मौत

मुजफ्फरनगर। दिल्ली देहरादून हाईवे पर बिलासपुर गांव के कट पर मंगलवार को सुबह एक बड़ा हादसा हो जाने से हड़कम्प मच गया। यहां पर रेत से भरा एक ओवरलोड डंफर मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण कई वाहनों को रौंदता हुआ अचानक ही पलट गया और सड़क किनारे खड़े दर्जनों लोग डंफर के नीचे दब गये। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। कई बाइक और एक पिकअप भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक युवक की मौत हो गई। 

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर कट हाईवे पर आज सवेरे एक भयावह हादसा हो गया। जौली रोड पर दिल्ली देहरादून हाईवे पर बिलासपुर गांव के मोड़ पर रेत से भरा एक डंफर तीव्र गति से जाते समय अनियंत्रित हो गया। तेज गति होने के कारण डंफर एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी संख्या यूपी 12टी 8949 के साथ ही कई बाइकों को रौंदता हुआ सड़क के किनारे खड़े लोगों पर पलट गया। इसमें दर्जनों लोग दब गये। हादसा होने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन में हड़कम्प मच गया।

इसे भी पढ़ें:  जय श्रीराम का जयकारा लगाने पर हिस्ट्रीशीटर ने की भाकियू नेता की हत्या, फायरिंग, पथराव

थाना नई मंडी पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। तत्काल ही 108 एम्बुलेंस और पीआरवी डायल 112 को भी सक्रिय किया गया। घायलों को निकालकर जिला अस्पताल में भिजवाया गया। पुलिस ने बचाव कार्य के लिए जेसीबी और कई हाइड्रा क्रेन को लगाया गया। घंटों तक यहां पर चीख पुकार और अफरा तफरी का आलम बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर तेज रफ्तार में था और अचानक चालक का नियंत्रण छूट गया, जिससे वह सड़क किनारे खड़े वाहनों और लोगों पर चढ़ता हुआ पलट गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर क्रेन मंगवाकर डंपर को हटवाने का कार्य शुरू किया। 

इसे भी पढ़ें:  ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसाः टेंपो-ट्रेवलर नदी में गिरा, एक ही परिवार 17 लोग थे सवार, दो की मौत, कई लापता

नई मंडी थाना प्रभारी दिनेश बघेल ने बताया कि डंपर रेत से भरा हुआ था और ओवरलोडिंग भी हादसे का एक कारण हो सकता है। इसके साथ ही सीओ मंडी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद डंफर चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार इस हादसे में वंश पुत्र जगदीश 20 वर्ष निवासी खेड़की, चौसाना जनपद शामली, मोन्टी पुत्र मांगेराम 25 वर्ष निवासी बेहड़ा अस्सा, थाना सिखेडा, हिमांशु पुत्र अरविंद 25 वर्ष निवासी खेड़की, चौसाना जनपद शामली, सुभलेश पत्नी कदम सिंह 45 वर्ष निवासी गांव खरपोडा, थाना ककरौली, राजवीर पुत्र मलखान सिंह 53 वर्ष निवासी एकता विहार कॉलोनी रुड़की रोड, मुजफ्फरनगर, विकास पुत्र कदम सिंह 23 वर्ष निवासी गांव खरपोडा, थाना ककरौली तथा राहुल पाल पुत्र रतन सिंह 29 वर्ष निवासी गांव बिलासपुर घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे में गांव बेहडा अस्सा निवासी 25 वर्षीय सचिन कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह की मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  नगीना सीट पर आजाद समाज पार्टी के चन्द्रशेखर भाजपा के ओमकुमार से 67,434 आगे

Also Read This

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  नूंह में

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  भारत दुनिया की चैथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Read More »