फिरोजाबाद- फिरोजाबाद के टूंडला में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया। पुलिस के वाहनों पर पथराव कर दिया गया। फिरोजाबाद के टूंडला में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्यारोपयों की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्दाबाद निवासी पप्पू कुशवाहा पूर्व जिला पंचायत सदस्य था। गांव के एक परिवार से उनकी रंजिश चल रही थी। शनिवार सुबह 10.15 बजे करीब वह घर निकले तभी पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन पर गोलियां बरसा दी। नतीजन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस हत्यारोपयों की तलाश कर रही है। इस बीच पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों में आक्रोश छा गया। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। घटना से गांव में अफरा तफारी का मौहल है।

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में
खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर





