आचार्यरत्न जागृतिकारी संत श्री 108 नयन सागर जी महाराज 21 जून को मुजफ्फरनगर में पहुंचेंगे

मुजफ्फरनगर । जैन मुनि आचार्यरत्न जागृतिकारी संत श्री 108 नयन सागर जी महाराज 21 जून को नगर में पहुंचेंगे। उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। जैन समाज के पूज्य मुनि आचार्यरत्न जागृतिकारी संत श्री 108 नयन सागर जी महाराज जुलाई 2023 में वर्षायोग के लिए श्री दिगम्बर जैन गुरू तीर्थ निर्मलायतन नानौता जनपद सहारनपुर में पधारे थे। जैन मुनि इन दिनों निर्मलायतन जैन मंदिर में विराजमान हैं। अब वो वर्षायोग के लिए वहां से विहार कर मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। इस दौरान जनपद सहारनपुर से जनपद मुजफ्फरनगर तक बॉर्डर टू बॉर्डर थाना क्षेत्रवार पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की कृपा करें। जैन मुनि के मंगल विहार का कार्यक्रम निम्नवत निर्धारित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  शहर से बाहर जायेगी 198 साल पुरानी कलेक्ट्रेट

16 जून को सवेरे पांच बजे जागृतिकारी संत श्री 108 नयन सागर महाराज सैंकड़ों श्रावक श्राविकाओं के साथ श्री दिगम्बर जैन गुरू तीर्थ निर्मलायतन नानौता से विहार करते हुए मुनिराज दिव्या इंटर कॉलेज बडगांव, सहारनपुर पहुंचे। यहां पर वो रात्रि विश्राम के उपरांत वे आज सुबह पांच बजे उनका मंगल विहार दिव्या इंटर कॉलेज बडगांव, सहारनपुर से विहार कर शाम के समय भायला इंटर कॉलेज, भायला जनपद सहारनपुर पहुंचे। यहां पर रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। 18 जून, 2024 को सवेरे पांच बजे भायला इंटर कॉलेज, भायला जनपद सहारनपुर से विहार करते हुए मुनिराज देवबन्द, जनपद सहारनपुर पहुंचेंगे। यहां पर भी वो रात्रि विश्राम के लिए रूकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  कृष्णापुरी से लापता अनिता का शव मोती झील से बरामद, परिजनों में कोहराम

19 जून, 2024 को सवेरे पांच बजे जैन मुनि महाराज रोहाना खुर्द टोल प्लाजा के पास सिद्ध विनायक फार्म, जनपद मुजफ्फरनगर पर रात्रि विश्राम के लिए रुकेंगे।

20 जून, 2024 की सुबह पांच बजे विहार कर शाम को रामपुर तिराहा, जनपद मुजफ्फरनगर स्थित त्यागी जी की फैक्ट्री में रात्रि विश्राम के लिए ठहरेंगे।

इसे भी पढ़ें:  परिवहन विभाग की सख्ती, ओवरलोड और नियमविहीन वाहनों पर की गई कार्रवाई, स्कूल वाहनों की अनियमितता पर जुर्माना वसूला

21 जून को सवेरे पांच बजे संत नयन सागर जी महाराज का विहार मुजफ्फरनगर के लिए होगा। सवेरे करीब साढ़े सात बजे आचार्य श्री नयन सागर श्री 1008 शान्तिनाथ दिगम्बर पंचायती मंदिर, मुनीम कालौनी नई मंडी में मंगल प्रवेश करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान दोनों जनपदों में जैन संत नयन सागर जी महाराज के स्वागत की तैयारी की जा रही है।

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »