एंबुलेंस चालक पर किया जानलेवा हमला, एंबुलेंस स्वामी ने दी तहरीर

खतौली। खतौली बाईपास स्थित अस्पताल से दवाई लेकर लौट रहे एंबुलेंस चालक पर गांव तिहाई के समीप कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एंबुलेंस के स्वामी ने थाने में तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 

खतौली निवासी एंबुलेंस स्वामी संदीप पांचाल ने बताया कि वह केयर पार्टनर हार्ट सैन्टर भंगेला बाईपास में भवन स्वामी है।‌उनकी मैडिकल एंबुलेंस चलती है। एंबुलेंस इन्तजार पुत्र मुन्तियाज निवासी जमशेद कालोनी खतौली चलाता है। गत रात्रि इन्तजार फार्मेसी से दवाईया लेकर मेरी स्कूटी से अपने घर जा रहा था, रास्ते में खतौली बाईपास से मैपल्स स्कूल के बीच में 

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर मंडल में रालोद के साथ के बावजूद भाजपा का सूपड़ा साफ

कुछ लोगों ने इंतजार को हाथ देकर स्कूटी रूकवा ली। सभी ने एक राय होकर जान से मारने की नियत से गन्दी गन्दी गालिया देते हुए लातो व लाठी डंडों से इंतजार को मारपीट करना शुरू कर दिया। धारदार हथियार से एंबुलेंस चालक के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर राहगीरों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। धमकी के बाद से घायल के परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  मुकदमे में समझौता करने के बहाने बुलाई पत्नी को बंधक बनाकर पीटा

Also Read This

ऋषि पाल हत्या कांड में 14 साल बाद आरोपियों को राहत

मुजफ्फरनगर में चर्चित ऋषि पाल हत्या कांड में कोर्ट ने 14 साल बाद तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर सका। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2012 को गांव टिटोडा थाना खतौली में ऋषिपाल अपने भाई सोमवीर के साथ खेत पर काम करने गया था। शाम करीब 4:00 बजे सोमवीर घर लौट आया, जबकि ऋषिपाल खेत पर ही रहा। बताया गया कि जब रात तक ऋषिपाल घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन 22 फरवरी 2012 को सुबह करीब 8:30 बजे उसका शव जंगल में चक

Read More »

खतौली पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में वांछित था और कार्रवाई के दौरान उस पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार दिनांक 17.03.2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आवास विकास कॉलोनी, खतौली में आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

Read More »

देवबंद नगर पालिका सभासद नियुक्ति पर भाजपा ने किया सम्मान

देवबंद नगर पालिका परिषद में नव नियुक्त नामित सभासदों की घोषणा के बाद देवबंद में भाजपा द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नव नियुक्त सभासदों को फूल-मालाएं और प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर बधाई दी गई।  भारतीय जनता पार्टी देवबंद नगर अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नव नियुक्त सभासद श्रीमती मंजू शर्मा, श्री ऋषिपाल कश्यप, श्री विजेंद्र वर्मा, श्री राहुल वाल्मीकि और श्री राजन छाबड़ा को सम्मानित किया गया। इसे भी पढ़ें:  मनकामनेश्वर महादेव शिव मन्दिर मे रामनवमी पर गीतापाठ का आयोजनपार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, सभी सभासदों को उज्ज्वल कार्यकाल

Read More »

देवबंद: सरिया की दुकान से मोटरसाइकिल सवारो ने चोरी किए गलले से पैसे

देवबंद: मंगलौर चौकी से महज़ कुछ कदम की दूरी पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बाइक सवार दो अज्ञात लोग एक सरिये की दुकान को निशाना बनाकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, मंगलोर चौकी पर आर के सीमेंट के नाम से सरिया सीमेंट की दुकान है जिसके मलिक मोहम्मद नसीम पुत्र खलील अहमद गांव नसरुल्लापुर से दुकान करते हैं जो नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे दुकान पर दुकान के कर्मचारी थे जिनके चलते दोनों आरोपी अचानक दुकान के बाहर रखे गल्ले को तोड़कर उसमें रखी करीब एक लाख पचहत्तर हज़ार रुपये की नकदी लेकर भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद दुकान कर्मचारी

Read More »