सहारनपुर मंडल में रालोद के साथ के बावजूद भाजपा का सूपड़ा साफ

मुज़फ्फरनगर। सहारनपुर मंडल में भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो गया है। मंडल की तीनो लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों ने बड़ी जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया है। दंगों के बाद भाजपा के लिए महत्वपूर्ण सीट बनी मुज़फ्फरनगर लोकसभा पर इंडिया गठबंधन में सपा प्रत्याशी, कैराना पर भी सपा प्रत्याशी और सहारनपुर की सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। इनमें दो सीटों पर राजनीतिक संजीवनी पाने के लिए जद्दोजहद करने वाले दो प्रत्याशियों को जनता ने सांसद बनाकर बड़ी सौगात दी है तो एक सीट पर युवा महिला को सांसद चुनकर युवाओं को राजनीतिक करियर के प्रति प्रेरित किया है। इस चुनाव में सबसे ज्यादा हॉट सीटे कैराना, मुज़फ्फरनगर ही मानी जा रही थी, रालोद के साथ गठबंधन होने के बाद भी उक्त तीनों सीटों का भाजपा के हाथ से निकल जाना सभी की समझ से परे है।

इसे भी पढ़ें:  दर्दनाकः चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, चार बच्चों की मौत, पति-पत्नी घायल

मुज़फ्फरनगर की सीट पहले से ही कमजोर नजर आ रही थी। यही कारण था कि इस सीट को मजबूती देने के लिए हाईकमान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ ही अनेक केन्द्रीय और यूपी सरकारों के मंत्रियों की सभाएं कराई थी। इतना ही नहीं पार्टी के मजबूत नेताओं कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी लगाई गई थी, लेकिन हाईकमान के द्वारा लगाई गई सभी जुगत उस समय फेल हो गई, जब गठबंधन प्रत्याशी सपा के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान को करारी शिकस्त दी।

इसे भी पढ़ें:  अवैध सम्बंध का विरोध करने पर पत्नी को पीटा, धोखे से निकलवा दिया गर्भाशय

चुनाव परिणाम में भाजपा का ऐसा ही हाल कैराना सीट का हुआ। कैराना में भाजपा से प्रदीप कुमार को मैदान में यह सोचकर उतारा गया था, कि वह सपा के प्रत्याशी इकरा हसन को बुरी तरह से हराएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इकरा हसन तथा उसके परिवार की मतदाताओं में पकड़ काम आई। इकरा हसन ने एक बड़े अंतर से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद प्रदीप कुमार को हराकर जीत हासिल की। ऐसा ही मामला सहारनपुर में देखने को मिला। सहारनपुर में भाजपा प्रत्याशी राघव लखन पाल के सामने कांग्रेस से इमरान मसूद मैदान में थे, जबकि बसपा से माजिद अली थे। कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद ने भाजपा को करारी शिकस्त देकर अपना परचंम लहराया। इस तरह से मंडल सहारनपुर में तीनों लोकसभा सीटों पर रालोद के साथ गठबंधन होने के बावजूद भी भाजपा जीत दर्ज नहीं करा पाई है। मंडल में भाजपा 2019 में कैराना और मुज़फ्फरनगर सीटें जीती थी, लेकिन सहारनपुर की सीट बसपा ने जीत ली थी। इस तरह से मंडल में भाजपा अपनी दोनों सीटें गंवा चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  एसडीएम खतौली मोनालिसा ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »