जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

खतौली। गांव अंती में शनिवार देर रात हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया।

गांव अंती में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते बबित ने अपने साथियों के साथ मिलकर निक्की पर हमला किया। मारपीट के दौरान बबित पक्ष की ओर से निक्की पर तमंचे से फायर किया, गोली पेट में लगने से निक्की घायल हो गया। घायल युवक के भाई रीनू ने थाने में बबित तथा उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला करने सहित दहशत फैलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी थी। पुलिस ने सोमवार को तमंचे से गोली चलाने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  नहर में डूबे लद्दाख के छात्र अब्बास का शव मिला, काजिम का सुराग नहीं

इंस्पेक्टर उमेश रोरिया ने बताया कि अंती में हुए जानलेवा हमले के मामले में बबित पुत्र रणपाल निवासी ग्राम अन्ती थाना खतौली हाल पता शेखपुरा गली नं03 खतौली को अन्ती चौराहे से गिरफ्तार किया है । बबित के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक तमंचा बरामद किया है।

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  उज्जवल को न्याय दिलाने के लिए

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »