कृष्णापुरी से लापता अनिता का शव मोती झील से बरामद, परिजनों में कोहराम

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी से मंगलवार की सुबह अचानक लापता हुई अधेड़ महिला ने मोती झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह लापता महिला का शव पुलिस ने झील से बरामद कर लिया। इस दुखद हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और पुलिस की सहायता से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार महिला ने घरेलू क्लह के कारण ही क्षुब्ध होकर आत्महत्या की है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी निवासी अधेड़ महिला अनिता सिंघल पत्नी अरविंद सिंघल मंगलवार की सुबह करीब दस बजे अपने आवास से किसी भी परिजनों को कुछ बताये बिना अचानक चली गई थी। दोपहर बाद परिजनों ने इस सम्बंध में महिला के लापता हो जाने की सूचना दी और सोशल मीडिया पर भी महिला के फोटो के साथ सूचना वायरल कर दी गई थी। परिजन कल से ही महिला को तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि काली नदी के पास स्थित मोती झील में किसी का शव तैर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  डीएम उमेश मिश्रा ने वर्चुअल की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

सीओ सिटी ब्योम बिन्दल ने इस सम्बंध में बताया कि कृष्णापुरी निवासी अरविंद सिंघल द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी गई थी कि उनकी पत्नी अनीता सिंघल गुमशुदा हो गई है। पुलिस द्वारा गुमशुदगी दर्ज करते हुए सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया, जिसमें अनीता सिंघल शामली रोड स्थित तालाब के पास देखी गई थी। उनका शव उसी तालाब से बरामद किया गया है। शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर महावीर सिंह चौहान ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को झील से बरामद करते हुए बाहर निकलवाया गया। महिला की शिनाख्त लापता अनिता सिंघल के रूप में होने के बाद परिजनों को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि परिजनों ने मौके पर आकर महिला की शिनाख्त को पुख्ता किया और किसी भी प्रकार की कार्यवाही करने से इंकार कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला ने घरेलू क्लह के कारण ही घर से निकलने के बाद झील में कूदकर आत्महत्या की है। लिखा पढ़ी करने के उपरांत महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। महिला की मौत के कारण परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। शाम के समय परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  दो की मौत पर जागे अफसर, एसपी ट्रैफिक ने ओवरलोडिंग पर दी चेतावनी

Also Read This

संभल नमाज विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

प्रयागराज। संभल नमाज विवाद को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्थानीय प्रशासन के फैसले पर कड़ा रुख अपनाया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं की जा सकती और कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य की जिम्मेदारी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि अधिकारी कानून व्यवस्था संभालने में सक्षम नहीं हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर तबादला करवा लेना चाहिए।  मामले की सुनवाई जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की डिवीजन बेंच कर रही है। संभल नमाज विवाद की सुनवाई में अदालत ने कहा कि राज्य का कर्तव्य है कि वह

Read More »

‘बाजा बजा देंगे अफवाह फैलाने वालों का’: केशव प्रसाद मौर्य 

प्रयागराज- पुलिस लाइन हेलीपैड और सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए केशव प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को संगम नगरी आगमन पर विपक्ष के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया। पुलिस लाइन हेलीपैड और सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत के बीच पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर देश में फैल रही खबरों पर डिप्टी सीएम

Read More »