श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा पर विशु तायल कर रहे भंडारा

मुजफ्फरनगर। अयोध्या धाम में सोमवार को होने जा रही श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे जनपद के राम भक्तों में आस्था के साथ ही उत्साह की चरम लहर नजर आ रही है। इस अवसर पर जनपद में जगह श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को मनाने के लिए राम भक्तों ने अपने-अपने स्तर से अपनी तैयारी की हैं। इसी कड़ी में श्री राम ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के विशु तायल की ओर से भी राम भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन करने की तैयारी की गई है। संजय मार्ग पर सोमवार को अयोध्या पति श्री राम के अपने मंदिर में विराजमान होने की ऐतिहासिक घड़ी में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  गौकशी करने जंगल में घुसे औसाफ को पुलिस ने किया लंगडा, गाय और बैल को बचाया

जनपद मुजफ्फरनगर के युवा उद्यमी विशु तायल ने बताया कि अयोध्या में सोमवार को भगवान श्री राम अपने धाम में पधार रहे हैं। श्री राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक क्षण को लेकर पूरे देश के राम भक्तों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। इस अवसर पर जनपद में भी राममय वातावरण है। 22 जनवरी को 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के उद्घाटन समारोह के साथ ही रामलीला प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में श्री राम ग्रुप आफ इंडस्टरीज की ओर से उनके निज निवास स्थान संजय मार्ग साउथ भोपा रोड पर प्रातः 10:00 बजे से प्रभु श्री राम की इच्छा तक प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनपद के सभी राम भक्त आमंत्रित हैं उन्होंने ज्यादा से ज्यादा राम भक्तों से कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करने का अनुरोध किया है।

इसे भी पढ़ें:  आँचल सैनी, दिव्या शुक्रालिया को पगडी, अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »