फर्जी साइन प्रकरण में चेयरपर्सन ने बैठाई जांच, ईओ से तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

चेयरपर्सन के आदेश पर ईओ ने गठित की जांच समिति, जन्म प्रमाण पत्र आवेदन पर सीएसआई के कर दिये गये थे फर्जी हस्ताक्षर

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए की गई जांच रिपोर्ट पर जांच कमेटी के सदस्य सीएसआई के फर्जी हस्ताक्षर करने का मामला गरमाया हुआ है। इस प्रकरण में सीएसआई द्वारा ईओ को रिपोर्ट सौंपने के बाद जहां पटल लिपिक को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है, तो वहीं अब इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए चेयरपर्सन द्वारा जांच के आदेश जारी करते हुए ईओ से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। इस पर ईओ ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है, इससे पालिका में नई हलचल शुरू हो गई है।

नगरीय क्षेत्र में एक साल से ज्यादा समय के जन्म और मृत्यु प्रकरणों को लेकर प्रमाण पत्र जारी करने के लिए शपथ पत्र के साथ आवेदन सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में होने की व्यवस्था है, इसमें वहां से आवदेन की जांच के लिए पत्रावलियां नगरपालिका परिषद् में भेजी जाती हैं, ईओ द्वारा अग्रसारित जांच रिपोर्ट के आधार पर सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय से सुनवाई के बाद निर्णय लिया जाता है। आवेदन पत्रों की जांच के लिए ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह के द्वारा सीएसआई योेगेश कुमार और एसआई प्लाक्षा मैनवाल की कमेटी गठित की हुई है। इसमें अक्टूबर में एक व्यक्ति के द्वारा अपने पुत्र के जन्म प्रमाण पत्र के लिए किये गये आवेदन की जांच में बड़ा झोल सामने आया है। जांच कमेटी के सदस्य सीएसआई योगेश कुमार के फर्जी हस्ताक्षर कर रिपोर्ट ईओ के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय को अग्रसारित कर दी गई। मामला तब खुला जबकि जांच में खामी रहने के कारण पुनः परीक्षण के लिए यह पत्रावली पालिका को वापस कर दिया गया। जब सीएसआई ने परीक्षण किया तो पूर्व जांच रिपोर्ट पर उनके हस्ताक्षर ही फर्जी पाये गये। इसको लेकर उन्होंने अपनी रिपोर्ट ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह को सौंपते हुए जांच करने से इंकार कर दिया। ऐसे में ईओ ने सम्बंधित पटल के लिपिक नितिन कुमार को नोटिस जारी करते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। 

इसे भी पढ़ें:  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, स्कूल में लिए नमूने

अब इस मामले में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने संज्ञान लेकर जांच के आदेश देते हुए ईओ डाॅ. प्रज्ञा से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि जन्म मृत्यु पटल पर जांच कमेटी के सदस्य के रूप में सीएसआई के फर्जी हस्ताक्षर करने का मामला गंभीर है। इससे पालिका की छवि खराब होने के साथ ही कार्य व्यवस्था में अनियमितता होने की संभावना भी प्रबल हो गई हैं। ऐसे में उन्होंने ईओ से जंाच करते हुए प्रकरण में तीन दिन में अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा है। ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि प्रकरण में पहले से ही कार्यवाही की जा रही है। लिपिक से जवाब मांगा गया है, अभी जवाब नहीं मिला है। ऐसे में चेयरपर्सन के आदेश के अनुसार जांच कराई जा रही है। इसके लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया जा रहा है। तीन दिन में प्रकरण में जांच रिपोर्ट मांगी गयी है। सीएसआई को जांच समिति में पूर्व की भांति कार्य करने के लिए भी निर्देशित कर दिया गया है। जांच में जो भी दोषी साबित होगा, उसके खिलाफ गंभीर कार्यवाही की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  मानव अधिकार मिशन पीड़ितों को दिलाएगा न्याय : योगेश अहलावत

रिकाॅर्ड रूम में फिर मिला प्राइवेट कर्मचारी, चेयरपर्सन हुई नाराज

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् का रिकाॅर्ड लाख सख्ती और आदेशों के बावजूद भी संभाले नहीं संभल रहा है। इसका प्रमाण बुधवार को सुबह उस समय स्वयं पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को मिला, जबकि वो टाउनहाल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंची। उनको रिकाॅर्ड रूम में लिपिक तनवीर आलम के साथ प्राइवेट कर्मचारी फरहत फिर से कार्य करते हुए मिला, तो उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने लिपिक को अंतिम चेतावनी देते हुए प्राइवेट कर्मचारी को हटाने के लिए कहा है। बता दें कि बुधवार को औचक निरीक्षण के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप टाउनहाल पहुंचे और कर विभाग के बाद वो सीधे रिकाॅर्ड रूम पहुंची। यहां पर उनको फिर से वो ही प्राइवेट कर्मचारी फरहत कार्य करते हुए मिला, जो पूर्व के निरीक्षण में वहां पर मौजूद था और उसको हटाने के निर्देश देने के साथ ही रिकाॅर्ड रूम के प्रभारी लिपिक तनवीर आलम को नोटिस जारी करते हुए कार्य व्यवहार सुधारने की चेतावनी दी थी। चेयरपर्सन ने इसको लेकर लिपिक तनवरी के आचरण पर कड़ी नाराजगी जताई और आदेशों के अनुपालन की अवहेलना को लेकर वो जमकर भड़कीं तथा चेतावनी दी कि यदि फरहत रिकाॅर्ड रूम में मिला तो गंभीर कार्यवाही की जायेगी। इसके लिए उन्होंने ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह को भी निगरानी के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति को परखा तथा अन्य विभागों के साथ ही टाउनहाल परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को भी निरीक्षण कर ठेकेदार को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर मंडल में रालोद के साथ के बावजूद भाजपा का सूपड़ा साफ

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  हाथों में

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  खेत के पास खड़े युवक को ट्रक

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर मंडल में रालोद के साथ के बावजूद भाजपा का सूपड़ा साफफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  चांद अंसारी की हत्या मे शामिल तीन को भेजा जेलइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »