बदहाली-मोबाइल टॉर्च की रोशनी में डीएम ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा ने पुलिस अधिकारी और नगर पालिका ईओ के साथ मोहर्रम मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें करीब एक से डेढ किलोमीटर तक मोहर्रम मार्ग पर होई स्ट्रीट लाइट जलती हुई नहीं मिली। इस बीच अधिकारियों के साथ टोर्च से मोहर्रम मार्ग का निरीक्षण किया गया।

इस मामले में ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने कार्रवाई करते हुए मार्ग प्रकाश प्रभारी एवं जेई जितेन्द्र कुमार और लिपिक संदीप यादव के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने करीब 15 दिन पूर्व मार्ग प्रकाश प्रभारी एवं जेई जितेन्द्र कुमार को कांवड मार्ग और मोहर्रम मार्ग पर खराब पडी स्ट्रीट लाइटों को सहीं कराने के निर्देश दिए थे।

इसे भी पढ़ें:  गांव दूधाहेड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

इस दौरान जितेन्द्र कुमार के द्वारा कडी लापरवाही बरती गई है। शुक्रवार की रात्रि में डीएम उमेश मिश्रा, एडीएम प्रशासन संजय सिंह और ईओ डा. प्रज्ञा सिंह व पुलिस अधिकारियों के द्वारा मोहर्रम मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्हें गौशाला रोड से कर्बला के बीच लाइटें बंद मिली। यहां पर काफी अंधेरा मिला। इस मामले में डीएम के द्वारा नाराजगी जताई गई। अधिकारियों ने टोर्च से निरीक्षण किया। इस दौरान ईओ ने जेई जितेन्द्र कुमार और लिपिक संदीप यादव को कई फोन किए, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। ईओ ने दोनों के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है।

इसे भी पढ़ें:  नहर में डूबे लद्दाख के छात्र अब्बास का शव मिला, काजिम का सुराग नहीं

Also Read This

जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला

Read More »

दुबई ड्रोन हमला: उड़ानें निलंबित, 19 भारतीय हिरासत में

दुबई ड्रोन हमला के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं, दुबई में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दुबई ड्रोन हमला के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के चलते एहतियात

Read More »

पुरकाजी में जनता दरबारः मंत्री अनिल कुमार ने सुनी लोगों की समस्या

मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की प्राथमिकता हमेशा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान रही है

Read More »

मुजफ्फरनगर-घर में फांसी लगाकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

परिवार के सदस्य बाहर होने के दौरान उठाया खौफनाक कदम, मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी करीब 50 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र

Read More »