Home » मुज़फ्फरनगर » श्री शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस पर सती प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन

श्री शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस पर सती प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन

मुजफ्फरनगर। रामलीला टीला मैदान में चल रही भव्य श्री शिव महापुराण कथा के तीसरे दिवस की कथा में श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं का संगम देखने को मिला। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने सती प्रसंग का अत्यंत मार्मिक और प्रेरणादायक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी का रिश्ता दूध और पानी की तरह पवित्र और एकाकार होता है, परंतु यदि इनके बीच संशय रूपी खटाई पड़ जाए तो यह संबंध टूट सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  डीएम उमेश मिश्रा ने वर्चुअल की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

उन्होंने भगवान शिव और सती के प्रसंग को विस्तार से बताते हुए कहा कि जब सती ने भगवान राम की परीक्षा लेने की जिद की और परीक्षा लेने के बाद लौटकर भगवान शिव से झूठ कहा कि उन्होंने कोई परीक्षा नहीं ली, तब भगवान शिव मन ही मन सती से रुष्ट हो गए और अंततः उनका परित्याग कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  अर्चक पुरोहित संघ ने की घोषणा, दीपावली पूजन 21 अक्टूबर को होगा

व्यास जी ने आगे कहा कि यही सती अगले जन्म में पार्वती के रूप में जन्म लेती हैं और कठोर तपस्या के पश्चात भगवान शिव उन्हें अपनी अर्धांगिनी रूप में स्वीकार करते हैं। कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह का भावमय वर्णन कर व्यास जी ने समस्त श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालु बार-बार ‘हर हर महादेव’ के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक उर्वरक वितरण: मुज़फ्फरनगर चरथावल समिति व प्रीति त्यागी सम्मानित

इस अवसर पर मांगेराम, राजाराम शर्मा, चांदनी वर्मा, सुमन बंसल, गौरव शर्मा, रविंद्र सैनी, हेमराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहें। कथा स्थल पर अनुशासन और व्यवस्था की सराहनीय व्यवस्था देखी गई। श्रद्धालु प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ ले रहे है।

Also Read This

छपार टोल प्रकरण: रालोद नेता ने मांगेराम त्यागी व दो साथियों पर दर्ज कराया मुकदमा

डिप्टी मैनेजर हत्याकांड के बाद टोल पर लाखों का नुकसान कराने, रंगदारी मांगने और धमकाने के गंभीर आरोप मुजफ्फरनगर। छपार टोल प्लाजा प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। रालोद नेता विनोद मलिक की तहरीर पर पुलिस ने मांगेराम त्यागी और उसके दो साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला 19 सितंबर को हुए टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर हत्याकांड से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रालोद नेता विनोद मलिक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि मांगेराम त्यागी व उसके साथियों ने टोल कर्मियों को भड़काकर प्लाजा की कार्यप्रणाली में बाधा डाली। उन्होंने टोल पर

Read More »

सलमान खान पाकिस्तान की टेरर वॉचलिस्ट में शामिल, बलूचिस्तान पर बयान से भड़का विवाद

मुंबई/इस्लामाबाद। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने हालिया बयान को लेकर बड़े विवाद में घिर गए हैं। दरअसल, रियाद के जॉय फोरम 2025 में दिए गए उनके एक बयान के बाद पाकिस्तान में जबरदस्त नाराजगी फैल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने सलमान खान का नाम आतंकवाद विरोधी अधिनियम (Anti-Terrorism Act) 1997 की चौथी अनुसूची (4th Schedule) में डाल दिया है। यह सूची उन व्यक्तियों के लिए होती है जिन पर आतंकवाद या प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ाव का संदेह होता है। सूत्रों के अनुसार, इस सूची में नाम आने के बाद व्यक्ति की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाती है, उसके यात्रा पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं और

Read More »

भारत को हिंदू राष्ट्र बनवाने के लिए एकजुट हो हिंदू वर्गः ललित मोहन

क्रांतिसेना के द्वितीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उठी सनातन संस्कृति की रक्षा की आवाज, आंदोलन चलाने का लिया गया संकल्प मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना द्वारा आयोजित द्वितीय कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की आवाज मजबूती के साथ उठाते हुए कई गंभीर मुद्दों को लेकर चर्चा की गई और संगठन ने ऐलान किया कि इसके लिए हिंदू समाज को जागृत करने के लिए जनजागरण अभियान चलाने के साथ ही जनआंदोलन बनाकर सरकारों का भी ध्यान आकृष्ट करने का काम किया जायेगा। शहर के टाउनहाल के पास सनातन धर्म सभा भवन में रविवार को क्रांतिसेना का द्वितीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया

Read More »

विवादित बयान पर हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ ने फूंका स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला

देवी-देवताओं के अपमान का लगाया आरोप, कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर की नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा सनातन धर्म और हिन्दू देवी-देवताओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में मुजफ्फरनगर में आक्रोश नजर आया। रविवार को हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने संगठन के जिलाध्यक्ष शैंकी धीमान के नेतृत्व में शिव चौक पर प्रदर्शन करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य मुर्दाबाद, भारत माता की जय और सनातन धर्म ज़िंदाबाद के नारे लगाए। इसे भी पढ़ें:  लाखों की मशीन कबाड़ देखकर नाराज हुई चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप संघ के कार्यकर्ताओं ने

Read More »