भली औरत – बदमाशों ने एक महिला के छीने कुंडल तो दूसरी ने खुद ही सौंप दिए जेवरात

मुजफ्फरनगर। आज सुबह सवेरे टहलने निकली दो महिलाओं को तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने लूट के इरादे से रोक लिया। बदमाशों ने एक महिला के कान से जबरदस्ती कुंडल छीन लिए तो दूसरी महिला ने भलापन दिखाते हुए अपने कुंडल और जेवरात खुद ही उतार कर बदमाशों को सौंप दिए । लूट की वारदात के बाद बुढाना पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

 गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर जनपद के बुढाना कोतवाली इलाके के दभेडी नहर की पटरी पर शाहपुर थाना इलाके के कसेरवा गांव की शबनम पत्नी नदीम व आशिया पत्नी मोहम्मद हसन सुबह सवेरे टहलने निकली थी। बताया जाता है कि जब यह महिलाएं पटरी पर टहल रही थी तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन बदमाश आए और उन्होंने आशिया व शबनम को लूट के इरादे से रोक लिया।

इसे भी पढ़ें:  नचिकेता स्कूल में समर कैंप का भव्य आयोजन

 बदमाशों ने जब एक महिला आशिया के कान की बाले जबरदस्ती लूट लिए तो आयशा के दोनों कान फट गए । आयशा के कुंडल छीन ने के दौरान उसके कान से खून निकलता देख उसके साथ चल रही शबनम ने जब आशिया की हालत खराब देखी तो उसने खुद ही बदमाशों को अपने गले के कुंडल और अन्य जेवरात खुद ही बदमाशों को सौंप दिए।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर स्थगित

 घटना की सूचना के बाद बुढ़ाना थाने के इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा मौके पर पहुंचे और उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है । पुलिस को जब शबनम द्वारा यह बताया गया कि उसने उसने आशिया के कुंडल लूटने में कान फटने की घटना के बाद से खुद ही बदमाशों को अपनी ज्वेलरी सौंप दी तो कुछ देर के लिए पुलिस टीम भी मुस्कुराने लगी।

इसे भी पढ़ें:  स्व. राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 3 दिन की स्कूलों

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »